Mucc में जश्न का माहौल 02.02.2022
बिहार दारोगा के प्रारंभिक परीक्षा में #MUCC के12 छात्रों ने सफलता हासिल की है. वर्ष 2006 से समाज के वंचित तबकों तक शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए जो प्रयास मैने शुरु किया था वक्त के साथ लोग जुड़ते चले गए और कारवाँ बनता चला गया. मेरे द्वारा लगाया गया #MUCC का यह पौधा आज विशाल वट वृक्ष में तब्दील हो चुका है. इस संस्थान से इसके पहले वाली बिहार दारोगा की परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2019 में ऋषि यादव ने सफलता हासिल की है और वर्तमान में पूर्णिया जिले में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत है. इस बार की बिहार अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने बाजी मारी है उनके नाम हैं....शानू प्रिया, मांडवी कुमारी, वंदना कुमारी, चंदा कुमारी, ऋषि यादव(पुनः), रौशन कुमार, मुकुल आनंद, मनोज कुमार, प्रतीक कुमार, पूजा प्रिया सिंह, लाल परी, अकलेश कुमार
इसके अलावे रेलवे की NTPC की प्रारंभिक परीक्षा में रौशन कुमार, अभय आनंद, मनोज कुमार और उदय कुमार सफल हुए हैं. इस संस्थान से दो छात्र शिक्षक भी बने हैं आर्या घोष और राजीव कुमार. बिहार इंटर स्तरीय परीक्षा में प्रिंस कुमार और राजीव कुमार ने बाजी मारी है.
#MUCC बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन, संस्थापक ललित कुमार सिंह(DCLR) के साथ मिलकर BPSC की तैयारी भी करवाती है और समय समय पर माॅक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की जाँच भी करती है. आनेवाले समय में यहाँ के छात्र सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं में भी अपना परचम लहराएंगे.
इस संस्थान को इस मुकाम पर पहुँचाने में कई बुद्धिजीवियों का साथ हमेशा मिलता रहा है... ललित कुमार सिंह(DCLR), उपेन्द्र सिंह यादव(पुलिस मेंस एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र यादव(शिक्षक), डॉ0 बी. आर. बर्णवाल(अंकेक्षक), अमन कुमार सिंह (UCO बैंक मैनेजर,रतनगंज, बाँका), सोनू ,कौशल,मिथुन कुमार समेत कई अन्य नाम भी हैं. प्रारंभिक परीक्षा में सफल इन छात्रों को
बधाई
और आगामी मुख्य परीक्षा के लिए ढेरों आशीर्वाद.




No comments:
Post a Comment