Tuesday, 29 January 2013

हम पहुंचे मंदार महोत्सव

विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान का आधार स्तंभ भी युवा ही है। युवा जागे देश आगे यह सिर्फ एक पंक्ति नहीं बल्कि किसी देश के भविष्य का सूचक भी है। युवा अगर कुछ ठान ले तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता। नेहरु युवा केंद्र युवाओं को लेकर हमेशा से कार्यक्रम करता आया है। और हम भी नेहरु युवा केंद्र के एक अंग हैं तो स्वाभाविक है की हम भी ऐसे कार्यक्रमों में अपनी भगीदारी जरुर करें। विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हम पहुंचे बौंसी। नेहरु युवा केंद्र की और से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस ने भी अपना विचार रखा। अब जब हम बौंसी पहुँच ही गये तो मंदार महोत्सव में भागीदारी कैसे नहीं करते। हम मंदार महोत्सव में भी शरीक हुए। शुरुआत से लेकर अंत तक हम पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे। मंदार महोत्सव की अपनी गरिमा है और यहाँ आयोजित कार्यक्रम में अपनी संलग्नता हर कोई चाहता है। शुरुआत में भी हम संलग्न रहे, मध्य में भी हमारी उपस्थिति रही और अंत में भी हम मौजूद रहे। जब बात हो ही रही है तो बता दें की यहाँ होने वाले 16 जनवरी के दोपहर के कार्यक्रमों के कलाकारों के चयन में भी हमारी भूमिका रही। चयन हमारे संस्थान में ही हुआ। बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र की आगुवाई में हमारे संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस कार्यक्रम में पुरे तन मन से लगे रहे। इस अवसर पर हमारे संस्थान को मंदार महोत्सव का प्रतीक भी प्रदान किया गया। साथ ही हमारे संस्थान के पंजवारा ब्रांच को भी उनके एकांकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।
 
 
 विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वल्लित करते नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान और एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज 
 कार्यक्रम में अपना विचार रखते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज
 कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते एमयूसीसी के रोहित कश्यप
 मंदार महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू साथ हैं बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र और एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज
 एमयूसीसी पंजवारा ब्रांच की एकांकी ने लोगों का मन मोह लिया
एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज को सम्मानित करते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र 

स्वरोजगार सबसे अच्छा विकल्प

 
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हमारी कोशिश रहती है की कैसे हमारे संस्थान के छात्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो। इस हेतु हम लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन करते हैं। वर्तमान में भी हम ऐसे ही एक कार्यक्रम के आयोजन एसटी समुदाय के छात्रों के लिए चला रहे हैं। कार्यक्रम भारत सरकार के एमएसएमइ के तहत आयोजित किये जा रहे हैं। छात्रों को डीटीपी और स्क्रीन प्रिंटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 28 जनवरी 2013 को हुई। इस अवसर पर एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण, अवर प्रमंडल पदाधिकारी राम इक़बाल सिंह यादव, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, हरिनारायण, गरिमा भारती आदि उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने एक सुर में कहा की नौकरी से अच्छा है की आप कोई खुद का रोजगार करें। वक्ताओं ने कहा की हो सकता है शुरुआत में आपको दिक्कत हो लेकिन अंत में जीत आपकी ही होती है। आप नौकरी लेनेवाले नहीं बल्कि नौकरी देनेवाले बने। इस अवसर पर संस्थान के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
 
 
दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण, अवर प्रमंडल पदाधिकारी राम इक़बाल सिंह यादव, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, हरिनारायण, गरिमा भारती
 
 संबोधित करते  एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण
 इस अवसर पर छात्रों ने अतिथियों की बातों को गंभीरता से सुना
 गुफ्तगू करते  माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज और रोहित कश्यप
 छात्रों को संबोधित करते  माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज
 रोहित कश्यप ने छात्रों को स्वरोजगार और उससे जुडी कई जानकारी दी
 
 

कुछ यूँ हुआ नए साल का स्वागत

नए साल का स्वागत हर कोई अपने तरीके से करता है, कोई चुपचाप रहकर तो कोई हर किसी को साथ लेकर जश्न मनाता है। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है  और इसकी एक बानगी दिखी 30 दिसंबर को बांका के टाउन हॉल में आयोजित वेलकम नाईट कार्यक्रम में। जिला प्रशासन और प्रेस क्लब ऑफ़ बांका की ओर से आयोजित उम्मीद 2013  कार्यक्रम में हमारे संस्थान ने संयोजक की भूमिका निभाई। कलाकारों के चयन से लेकर उनकी स्टेज पर प्रस्तुति तक में हम पुरे दमख़म से लगे रहे। हमने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और बधाई भी पाई। हमारे संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। और तो और जब हमारे संस्थान के निदेशक राजिक राज ने सुर छेड़ी तो सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र भी अपने कदम नहीं रोक सके। कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी संस्थान के रोहित कश्यप ने निभाई। हमारे संस्थान के छात्र अली, योगेश, परितोष, सुशील ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग दिया। अंत में दिल्ली में हुए बलात्कार की घटना की पीडिता के लिए कैंडल जलाकर संकल्प लिया गया की हम समाज में होने वाली इस तरह की घटना को रोकने के लिए अपने तरीके से कार्य करेंगे। आईये दृश्यों के माध्यम से हम आपको ले चलते हैं कार्यक्रम तक।
कार्यक्रम की शुरुआत करते बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एडीएम राजेंद्र महतो, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, प्रभात खबर के संजीव सिंह और रोहित कश्यप

 प्रस्तुति देते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर  के  ब्यूरो चीफ संजीव सिंह और संगीत शिक्षक चन्दन रॉय, कुंदन सोलंकी और रवि
                                                       
                                                             प्रस्तुति देती छात्राएं
 कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज ने उपस्थित श्रोताओं को थिरकने को मजबूर कर दिया
 दिल्ली की दर्दनाक घटना के विरोध में कैंडल जलाकर संकल्प लेते उपस्थित गण्यमान
 कैंडल जलाकर संकल्प लेते संस्थान के सुशील, सादिक, बाबा खान
एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ संजीव सिंह , रोहित कश्यप और परितोष पारस ने भी लिया संकल्प 

Tuesday, 1 January 2013

रक्तदान महादान 29-12-2012

सुइया के बेलोरी गॉव में एक शर्मनाक  घटना घटी जिससे युवती की हालत नाज़ुक हो गयी और डॉक्टरो की टीम ने उसे रक्त की कमी के कारण उसकी हालत नाज़ुक बतायी और I A S  ऑफिसर मिथिलेश मिश्रा ने युवाओ से रक्त दान की अपील की। जिसमे I  A  S  मिथिलेश मिश्रा खुद , M U C C  के निदेशक राजिक राज, मार्ग दर्शन टेस्ट सीरीज के सदस्य विभांशु शेखर और अन्य लोगो ने रक्त दान किया।  
 रक्त दान देते राजिक राज और साथ में हाल चाल पूछते  I A S मिथिलेश मिश्रा
 डॉक्टरो की टीम के साथ 
राजिक राज के हौसले को बढावा देते सूचना एवं जन संपर्क विभाग पदाधिकारी श्री गुप्तेशवर कुमार 

मार्ग दर्शन टेस्ट सीरीज में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर ने बद चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

मार्ग दर्शन टेस्ट सीरीज में  माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर ने बद चढ़ कर हिस्सा लिया। इस टेस्ट सीरीज में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे 16 प्रतिभागियों को मेरिट लिस्ट के आधार पे चुना गया। इस क्विज प्रतियोगिता में जिला पार्षद अध्यक्षा श्वेता  देवी मुख्य अतिथि के रूप में क्विज प्रतिभगियो का हौसला बढाती रही। क्विज  समापन के बाद अध्यक्षा ने इस तरह की प्रतियोगिता की सराहना की और कहा की मेहनत से ही मंजिल मिलती है। इस प्रतियोगिता में M U C  C के निदेशक राजिक राज ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता जिले में ही नही गॉव में भी होनी चाहिए जिससे छात्रो का सर्वागीण विकास हो सके और इन्हों ने विजेताओ को मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा देने के घोषणा की जिससे युवा और उत्साहित 
हुए और कहा की हम आगे कड़ी मेहनत करेंगे। इस  प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिन्हों ने म्हणत की  मेहनत वोह ये है : - रोहित कश्यप, पारितोष पारस, अली, युगेश, सुशिल इतियादि लोगो का M T S  और M U C C शुक्र गुजार है।
 जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2012. मार्ग  दर्शन टेस्ट सीरीज के  द्वारा आयोजित किया गया।
 एंकर प्रकाश सर, राजिक राज  के द्वारा जिला पार्षद अध्यक्षा श्री श्वेता देवी का  सम्मान करते हुए।
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के राजिक राज को सम्मान देते हुए जिला पार्षद अध्यक्षा श्री श्वेता देवी।
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर राजिक राज के द्वारा आये हुए पदाधिकारी को सम्मान देते हुए।
 जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2012. मार्ग दर्शन टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ आये हुए चीफ़ गेस्ट और अन्य पदाधिकारी गन।