Wednesday, 24 December 2014

कार्य शाला में कंप्यूटर शिक्षा पर बल

नेहरु युवा केंद्र बाँका के तत्वाधान से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा के प्रांगन में एक दिवसीय शिक्षा कार्य शाला का आयोजन किया गया | कार्य शाला में स्थानी स्तर के किशोरवय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया | कार्यशाला को संबोधित करते हुए नेहरु युवा केंद्र बाँका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल गहना होता है जिसके पास शिक्षा का जितना ऊँचा स्तर है, देश दुनिया में उसकी उतनी बड़ी पहचान है | शिक्षा रोजगार के अलावा हमें सामाजिक संस्कार भी सिखाता है | समय के साथ शिक्षा पध्दति में भी परिवर्तन आया है | परिवर्तन के दौर को समय रहते समझना होगा | संचार क्रांति कि दौर में कंप्यूटर शिक्षा के महत्ता का भी उन्होंने उल्लेख किया | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बाँका के निदेशक राजिक राज ने कहा कि आज के युवा ही कल के मार्गदर्शक है | आप अपनी क्षमता पहचाने | उसका संवर्धन लगातार करे | सफलता निश्चित आपके कदम चूमेगी | उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विमल कुमार विनोद एवं अजय कुमार ने पंजवारा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का अलख जगाने के प्रयास को लेकर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा के निदेशिका गरिमा भारती के प्रयासों कि जमकर सरहना कि |

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बाँका के निदेशक राजिक राज ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा 



माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा कि निदेशिका गरिमा भारती  ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा 

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा के वरीय छात्र अनुज कुमार  ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा 
नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा 


वार्षिक परीक्षा संपन्न

स्थानीय माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में एपीएलएल आईटी स्मार्ट कि वार्षिक परीक्षा आयोजित हुई | परीक्षा नेहरु महिला मंडल सह माइक्रो युनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा कि निदेशिका गरिमा भारती कि अध्यक्षता में शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई | परीक्षा के दौरान 22 छात्रो में 18 छात्र उपस्तिथ थे |



शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा में भाग लेते सभी परीक्षार्थी 

पेशावर का दर्द मायूस कर या बाँकावासियों को

पकिस्तान के पेशावर स्तिथ सैनिक स्कूल में आतंकी हमले में शहादत हुए स्चूली बच्चो के प्रति बाँका वासियों ने गहरी संवेदना प्रकट कि | विभिन्न सरकारी, प्राइवेट व निजी संस्थानों में बुधवार को श्रध्दान्जली सभा आयोजित कर उन्हें श्रध्दान्जली दी | माइक्रो युनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा कि शान्ति के लिए प्रार्थना कि गई | शोक सभा कि अध्यक्षता कर रहे माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने कहा कि दुनिया कई देशों में विभाजित जरूर है | परन्तु इंसानियत का बिखराव नहीं हुआ है | इंसानियत किसी खास समाज या किसी खास देश का नहीं होता है | वो सिर्फ देश व समाज का दुश्मन होता है, जिसका अशांति फैलाना ही मकसद होता है | आखिर मासूम बच्चो ने क्या बिगाड़ा था, जो इतनी बेहरमी से हत्या कर दी गई | शिक्षक संतोष रजक ने कहा कि अमन-चैन के दुश्मन विश्व को शान्ति प्रिय चलने नहीं देना चाहते है | इसलिए आतंक ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा है | उन्होंने आतंकवाद का सामना डट कर करने कि बात कही |





सबो ने दो मिनट को मौन रखा 

Tuesday, 25 November 2014

B.P.S.C का 16वाँ P.T टेस्ट संपन्न

आज दिनांक 21-11-2014 दिन शुक्रवार को B.P.S.C का 16वाँ P.T टेस्ट माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेन्टर के प्रांगन में निदेशक राजिक राज कि अध्यक्षता में ये टेस्ट संपन्न हुई | ये टेस्ट वरीय उपसमाहर्ता जहानाबाद श्री ललित कुमार सिंह द्वारा संचालित कि जा रही हैं |




शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में भाग लेते परीक्षार्थी 

Monday, 24 November 2014

धूम-धाम से मनाया गया कौमी एकता दिवस

हर साँस में अगर मिलने कि कामना हो तो समझो कौमी एकता है

आज दिनांक 19/11/2014 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान से माइक्रो युनिक कंप्यूटर सेंटर के प्रांगन में कौमी एकता दिवस धूम-धाम से मनाया गया | कार्यक्रम का सुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज, सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया | इस अवसर सभी छात्र-छात्राओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया | श्री सिंह ने कहा कि हर साँस में अगर मिलने कि कामना हो तो समझो कौमी एकता है | निदेशक राजिक राज ने कहा कि देश कि एकता व अखंडता को हमेशा बनाये रखने कि अपील कि व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के जीवनी पर प्रकाश डाला |
कौमी एकता के दिन निम्न पुरुस्कार वितरण किया गया

हिन्दी पखवाड़ा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का पुरुस्कार प्रभात खबर के अनिमेष प्रकाश के व्यक्तिगत द्वारा वितरण किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर नाजिश कौशर, द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी व तृतीय स्थान पर लालपरी मनोहर साथ ही बाल दिवस के मौके पर आयोजित (बाल संरक्षन) भाषण प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान पर नाजिश कौशर व तृतीय स्थान पर सोनम कुमारी रही |









कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज, सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 


माइक्रो यूनिक  कंप्यूटर सेंटर  के निदेशक राजिक राज ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
प्रथम पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा लालपरी मनोहर
द्वितीय  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा रूबी कुमारी
प्रथम  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा साक्षी कुमारी
द्वितीय  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा नाजिस कौशर


Wednesday, 19 November 2014

प्रशिक्षण में कंप्यूटर शिक्षा में बल

रविवार को नेहरु युवा क्लब द्वारा दोमुहन में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है | इसका उद्घाटन केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने किया | मौके पर संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि जनकल्याणार्थ सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने में सहयोग कि अपील कि | भ्रष्टाचार के साथ-साथ अन्य सामाजिक बुरइयो का मुखर विरोध करने में बल दिया | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने बताया कि आधुनिक युग में स्लेट पेंसिल कि जगह अब कंप्यूटर ने ले लिया है | आज बच्चो के साथ युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान होना  अत्यंत अवश्यक हो गया है | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के इस कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा क्लब द्वारा किया गया | प्रशिक्षण सिविर में अतिथि के रूप में दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव थे | 



दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य रखा 

दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव ने प्रमाण पत्र वितरण किया 
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने प्रमाण पत्र वितरण किया 
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने प्रमाण पत्र वितरण किया 



Tuesday, 18 November 2014

नेहरु युवा केंद्र का 26वाँ स्थापना दिवस

नेहरु युवा केंद्र का 26वाँ स्थापना दिवस माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में शुक्रवार को समाहरोहपूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का शुभ आरम्भ डायट प्राचार्य श्री जयकांत पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया | समाहरोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य दिशाओ में अच्छी पहल कर रही है | अब इसके सदस्य बल संरक्षण कि जिम्मेदारी भी संभाले | यानी बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करे | नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने कहा कि पंडित नेहरु हमेशा बालविकास कि प्रेरणा हमेशा देशवासियों को दिया करते थे | आज समय है कि युवा बाल संरक्षण कि दिशा में काम कर देश के विकास में अपना योगदान कर सकते है | उन्होंने एनवाईके परिवार से इस दिशा में पहल करने कि बात कही | कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर सिंह ने कहा कि एनवाईके युवाओ को शिक्षा, कौशल व खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने को कह रहा है | कहा कि शिक्षा ऐसा हथियार है, जिससे सारी समस्या परास्त हो सकती है | साथ ही उन्होंने बाल मजदूरी रोकने कि अपील कि | ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सके | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़ीक राज ने कहा कि व्यक्ति के स्त्रोत शिक्षा है | इसलिए ज्ञान अर्जन को प्राथमिकता दे | इस दरम्यान कई छात्र-छात्राओं ने अपनी बात राखी | साथ ही सभी ने एक-एक बच्चे को शिक्षित करने का संकल्प लिया |




पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर  कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया 

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा 
डायट के प्राचार्य श्री जयकांत पासवान ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर सिंह ने  सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्रा साक्षी कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा



माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्र  ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्र जीतेन्द्र कुमार  ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा