नेहरु युवा केंद्र बाँका के तत्वाधान से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर
पंजवारा के प्रांगन में एक दिवसीय शिक्षा कार्य शाला का आयोजन किया गया | कार्य
शाला में स्थानी स्तर के किशोरवय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया | कार्यशाला को
संबोधित करते हुए नेहरु युवा केंद्र बाँका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर
पासवान ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल गहना होता है जिसके पास शिक्षा का जितना ऊँचा
स्तर है, देश दुनिया में उसकी उतनी बड़ी पहचान है | शिक्षा रोजगार के अलावा हमें
सामाजिक संस्कार भी सिखाता है | समय के साथ शिक्षा पध्दति में भी परिवर्तन आया है
| परिवर्तन के दौर को समय रहते समझना होगा | संचार क्रांति कि दौर में कंप्यूटर
शिक्षा के महत्ता का भी उन्होंने उल्लेख किया | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बाँका
के निदेशक राजिक राज ने कहा कि आज के युवा ही कल के मार्गदर्शक है | आप अपनी
क्षमता पहचाने | उसका संवर्धन लगातार करे | सफलता निश्चित आपके कदम चूमेगी |
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विमल कुमार विनोद एवं अजय कुमार ने पंजवारा
जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का अलख जगाने के प्रयास को लेकर
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा के निदेशिका गरिमा भारती के प्रयासों कि
जमकर सरहना कि |
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बाँका के निदेशक राजिक राज ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा कि निदेशिका गरिमा भारती ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा के वरीय छात्र अनुज कुमार ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा
नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा











