Thursday, 19 September 2013

हिंदी पर हमको गर्व है हिंदी हिंदुस्तान की, हिंदी को मत भूलना यारो हिंदी हर इन्सान की ।


हिंदी पर हमको गर्व है हिंदी हिंदुस्तान की,
 हिंदी को मत भूलना यारो हिंदी हर इन्सान की ।


हिन्दी पखवाड़े का  शुभारंभ १४ सितम्बर २०१३   माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के प्रांगन  में  नेहरु युवा केन्द्र के, जिला युवा समन्वयक  अमल किशोर पासवान के कर कमलो दुआरा  किया गया ।
जो २८ सितम्बर २०१३ तक चलेगा ।  इस दौरान  लेखन प्रतियोगिता , वादविवाद , चित्र प्रतियोगिता, इत्यादि का आयोजन किया गया है ।
सुभारम्भ के दिन गज्जर क्लब बौंसी के अध्यक्ष मदन मेहरा, एम० यु० सी० सी० के छात्र - छात्रा एवं एन० वाई० सी० इत्यादि ने हिंदी को बढ़ावा देने पर अपना  विचार  प्रकट किया ।
आइये तस्वीर के माध्यम से रू - बरू  होते हैं।

 नेहरु युवा केन्द्र के, जिला युवा समन्वयक  अमल किशोर पासवान अपनी बात रखते हुवे

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए एम० यु० सी० सी०के निदेशक राजिक राज 
 ध्यान मग्न निदेशक राजिक राज एवं अमल किशोर पासवान
 हिंदी दिवस पर  अपनी प्रस्तुति रखते हुए  एन० वाई ० के० के राकेश 
 एम० यु० सी० सी० के छात्र - छात्रा एवं एन० वाई० सी०
   हिंदी दिवस पर  अपनी बातों को रखते  एन० वाई० सी०
 अपने विचारों को रखते हुवे  एन० वाई० सी०
 एम० यु० सी० सी० के छात्र - छात्रा एवं एन० वाई० सी०

गज्जर क्लब बौंसी के अध्यक्ष मदन मेहरा,नेहरु युवा केन्द्र के, जिला युवा समन्वयक  अमल किशोर पासवान   एम० यु० सी० सी०के निदेशक राजिक राज ।

Sunday, 15 September 2013

बांका मंडल कारा में रही M .u .c . c के छात्रों की धूम

 
 13 सितम्बर 2013
  बांका मंडल  कारा में रही  M .u .c . c के छात्रों की धूम 
13 सितम्बर 2013 बांका मंडल  कारा का छठा अस्थापना दिवस  में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के छात्रों ने बढ चढ़ कर रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया साथ में  नेहरु  युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान के साथ आये कलाकारों ने मनमोहक संथाली डांस प्रस्तुत किया जिसे जेल अधिक्छक श्री ललित कुमार सिंह और जेलर श्री कृपा शंकर जी ने नेहरु  युवा केंद्र,और माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के छात्रों की काफी सराहना की साथ में M .u .c . c के कुंदन सोलंकी की गजल की धूम रही वंही M .u .c . c के निदेशक राजिक राज ने भी  वाहवाही बटोरि ,दूसरी ओर छात्रों में राहुल कुमार के गीत ने सभी का मन मोह लिया और प्रेम एंड ग्रुप्स ने अपने बेहतरीन  डांस पर सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया।




 कैदीयो  को सम्भोदित करते बांका के जिला पधाधिकारी बुद्ध भट्टी कार्तिक धनजी
D -ज़ोन M .u .c . c के छात्रों की धूम



   नेहरु  युवा केंद्र बांका का संथाली लोक निर्त 
 
D -ज़ोन M .u .c . c के छात्र प्रेम एंड ग्रुप्स  की धूम 
  नेहरु  युवा केंद्र  के कलाकारों  की प्रस्तुति
 M .u .c . c के कुंदन सोलंकी  गजल प्रस्तुत करते
M .u .c . c के निदेशक राजिक राज  एक तरफ उसका घर एक तरफ मैकदा गजल प्रस्तुत करते
 

Saturday, 14 September 2013

आज अपने ब्लाग का एक वर्ष पूरा हो गया....






 आज अपने ब्लाग का एक वर्ष पूरा हो गया....


सफलता के एक वर्ष........ आप सभी के सहयोग और प्रोत्साहन की बदौलत " एमयूसीसी बांका" लगातार आगे बढ़ रहा है. सनद् रहे कि 2012 में आज के ही दिन हमने ब्लागिंग कि दुनिया में कदम रखा था. हिन्दी दिवस जैसे पावन दिन से हुई शुरुआत लगातार कामयाबी की ओर कदम बढ़ाती जा रही है. हम लगातार इस प्रयास में रहते हैं कि हमारे पाठकों को हमारे कार्याकलाप की जानकारी मिलती रहे. इन एक वर्षों में हमने काफी उतार-चढ़ाव देखे... लेकिन हमने निरंतरता बनाए रखी. आज हम बांका में अपनी एक अलग पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं. शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृति और खेल-कूद में हमारी सक्रियता सबके सामने है. प्रशासन और मीडिया का भी भरपूर सहयोग हमें मिल रहा है. हमारे निदेशक राजिक राज की मेहनत फलीभूत हो रही है. हमें इस बात पर गर्व है कि हम नेहरु युवा केन्द्र से मान्यता प्राप्त हैं. बांका जिले के विकास के कार्यक्रमों हम लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. यहीं नहीं राष्ट्रीय एकता शिविर जैसे कार्यक्रम का भी सफल आयोजन हमारे खाते में है. आशा है आप सभी का साथ और स्नेह हमें मिलता रहेगा. हम आपको विश्वास दिलाते हैं आपकी भावनाओं का हमेशा ख्याल रखा जाएगा..


Monday, 2 September 2013

अँधेरा घना है पर चिराग जलाना कहाँ मना है



 अँधेरा घना है पर चिराग जलाना कहाँ मना है

 जैसा की हम बता चुके हैं की हमारा संस्थान न सिर्फ कंप्यूटर शिक्षा वरन छात्रों के सम्पूर्ण विकास को प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में हमें अपने छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करवाते हैं. हमारे इस कदम को बांका के पर्यटन पदाधिकारी का भी संरक्षण प्राप्त है. जी हाँ ललित जी न सिर्फ हमारा  प्रोत्साहन करते हैं बल्कि ललित जी अपने अति व्यस्त समय से भी कुछ पल हमारे छात्रों के लिए बखूबी निकलते हैं. माइक्रो यूनिक ललित जी का सदा आभारी बना रहेगा। संस्थान के ही पारितोष पारस छात्रों में प्रतियोगिता परीक्षा की ललक जगा रहे हैं. पारस के मार्गदर्शन में हमारे छात्र-छात्राएं बैंकिंग, रेलवे और एसएससी की तैयारी में लगे हैं.  हमारे संस्थान के छात्रों का एक सुर में कहना है की ललित जी और पारस जी का ही मार्गदर्शन है जो वो प्रतियोगिता परीक्षा में दमख़म दिखाने का माद्दा रखते हैं. आपको बता दूँ की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी प्रभात खबर की सम्मानित किया गया. 1 सितम्बर 2013 को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे आशीष कुमार, दूसरे स्थान पर रहीं साक्षी कुमारी और तीसरे स्थान पर रहीं आफरीन को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम बांका जिला प्रशासन के वरीय उपसमाहर्ता सह जेल अधीक्षक सह पर्यटन पदाधिकारी श्री ललित सिंह,ने किया । प्रभात खबर के इस पहल की ललित जी ने भी सराहना की. इस अवसर पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने कहा की सेंटर में हमेशा कुछ न कुछ नया किया जाता है । इस मौके पर संस्थान के दानिश अशरफ ,अमित ,रेहान,अली आदि उपस्थित थे ।


  बांका जिला प्रशासन के वरीय उपसमाहर्ता सह जेल अधीक्षक सह पर्यटन पदाधिकारी श्री ललित सिंह,छात्र -छात्राओं को जानकारी देते  हुए । 
                                                             पढाई में ध्यान मग्न छात्र -छात्रा । 
कक्षा का माहौल कुछ इस तरह रहता है जब ललित जी क्लास लेते हैं.
                                         
                                                 
   आपस में विचार विमर्श  करते श्री ललित सिंह, पारितोष पारस एव निदेशक राजिक राज 
  क्विज प्रतिभागी को पुरस्कार देते ललित जी 
             छात्र -छात्राओ का  हौसला बढ़ातेप्रभात खबर के रिपोर्टर अनिमेष प्रकाश ।
       पुरस्कार पाकर खुशी का इज़हार करते छात्र -छात्राऍ। 
  दिए गए सवाल को हल करने में मग्न  छात्र -छात्राऍ ।