अँधेरा घना है पर चिराग जलाना कहाँ मना है
जैसा की हम बता चुके हैं की हमारा संस्थान न सिर्फ कंप्यूटर शिक्षा वरन छात्रों के सम्पूर्ण विकास को प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में हमें अपने छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करवाते हैं. हमारे इस कदम को बांका के पर्यटन पदाधिकारी का भी संरक्षण प्राप्त है. जी हाँ ललित जी न सिर्फ हमारा प्रोत्साहन करते हैं बल्कि ललित जी अपने अति व्यस्त समय से भी कुछ पल हमारे छात्रों के लिए बखूबी निकलते हैं. माइक्रो यूनिक ललित जी का सदा आभारी बना रहेगा। संस्थान के ही पारितोष
पारस छात्रों में प्रतियोगिता परीक्षा की ललक जगा रहे हैं. पारस के मार्गदर्शन में हमारे छात्र-छात्राएं बैंकिंग, रेलवे और एसएससी की तैयारी में लगे हैं. हमारे संस्थान के छात्रों का एक सुर में कहना है की ललित जी और पारस जी का ही मार्गदर्शन है जो वो प्रतियोगिता परीक्षा में दमख़म दिखाने का माद्दा रखते हैं. आपको बता दूँ की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी प्रभात खबर की सम्मानित किया गया. 1 सितम्बर 2013 को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे आशीष कुमार, दूसरे स्थान पर रहीं साक्षी कुमारी और तीसरे स्थान पर रहीं आफरीन को पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम बांका जिला प्रशासन के वरीय उपसमाहर्ता सह जेल अधीक्षक सह पर्यटन पदाधिकारी श्री ललित सिंह,ने किया
। प्रभात खबर के इस पहल की ललित जी ने भी सराहना की. इस अवसर पर माइक्रो
यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने कहा की सेंटर में हमेशा कुछ न
कुछ नया किया जाता है । इस मौके पर संस्थान के दानिश अशरफ ,अमित
,रेहान,अली आदि उपस्थित थे ।
बांका जिला प्रशासन के वरीय उपसमाहर्ता सह जेल अधीक्षक सह पर्यटन पदाधिकारी श्री ललित सिंह,छात्र -छात्राओं को जानकारी देते हुए ।
पढाई में ध्यान मग्न छात्र -छात्रा । | कक्षा का माहौल कुछ इस तरह रहता है जब ललित जी क्लास लेते हैं. |
आपस में विचार विमर्श करते श्री ललित सिंह, पारितोष पारस एव निदेशक राजिक राज
क्विज प्रतिभागी को पुरस्कार देते ललित जी
छात्र -छात्राओ का हौसला बढ़ातेप्रभात
खबर के रिपोर्टर अनिमेष प्रकाश ।
पुरस्कार पाकर खुशी का इज़हार करते छात्र -छात्राऍ।
दिए गए सवाल को हल करने में मग्न छात्र -छात्राऍ ।
No comments:
Post a Comment