आज दिनांक 26/11/2022 को संविधान दिवस के अवसर पर भाषण, क्विज, निबंध लेखन एवं चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार,नेहरू युवा केन्द्र बाँका के तत्वावधान में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट),बांका के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन माननीय सांसद महोदय, बांका के द्वारा की गई तथा इस दौरान जिला युवा समन्वयक , MUCC के निदेशक राजिक राज , शिक्षक संतोष रजक, भा0ज0युवा मोर्चा के रंजीत यादव,नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा गरिमा भारती एवं अन्य अतिथी गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में MUCC, बांका के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर सहभागिता की एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में MUCC, बांका की सुरभि ने चित्रकला में प्रथम, मुस्कान ने क्विज में प्रथम एवं रंजीत ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके साथ ही अन्य छात्र - छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित कर प्रतियोगिता से अनेक अनुभव प्राप्त किये। संस्थान के निदेशक द्वारा इन सभी छात्र- छात्रा
ओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
.jpg)



















.jpg)






























.jpg)








