बी.पी.एस.सी द्वितीय बैच की प्रथम परीक्षा संपन्न
Monday, 27 April 2015
बी.पी.एस.सी द्वितीय बैच की प्रथम परीक्षा संपन्न
Monday, 6 April 2015
बीपीएससी द्वितीय बैच प्रारंभ
बीपीएससी द्वितीय बैच की जाँच परीक्षा माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में डॉ. बलवंत राव बर्णवाल की अध्यक्षता में की गई | परीक्षा का विषय था भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्य | यह परीक्षा वरीय उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह जहानाबाद द्वारा निःशुल्क संचालित की जा रही है | इस परीक्षा में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज की अहम् भूमिका रही |
50 छात्र-छात्राओं में 41छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया
पड़ोस युवा सासद
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा माइक्रो यूनिक कंप्यूटर
सेण्टर के प्रांगन में पड़ोस युवा सासद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर श्री अनिल सिंह ने स्वच्छता मिशन अभियान के तहत युवाओं को अपने गाव घरों की साफ सफाई करने पर बल दिया। वहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में भी बताया। कहा कि जिन व्यक्ति का अबतक बैंक में खाता नहीं खुला हैं। वह नजदीकी बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। उन्होंने शौचालय निर्माण पर बल दिया। मौके पर नेहरू युवा केन्द्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान ने पुस्तक सामग्री कीट
का वितरण किया। मौके पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर
के निदेशक राज़िक राज ने आदर्श ग्राम योजना के बारे में मुख्य रूप से बताया | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण और पोषण,
स्वच्छता और साफ-सफाई, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्ति करण, ग्रामीण
विकास, आर्थिक विकास, कौशल विकास और उद्यमशीलता, स्वयंसेवा, सुशान और नागरिक
शिक्षा पर विशेस चर्चा चली |
Friday, 3 April 2015
चेन्द्र शेखर सिंह नगर भवन में सेमीनार का आयोजन किया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में गुरुवार को
चेन्द्र शेखर सिंह नगर भवन में सेमीनार किया गया | शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला
पदाधिकारी साकेत कुमार विशिष्ट अतिथि एनसीआरटी नई दिल्ली के प्रो पूजा अक्षय सिटिई
भागलपुर के पूर्व प्राचार्य अच्युत कुमार सिंह, अद्वेत मिशन बीएड कॉलेज की
प्राचार्य सुजाता आर्या, ओएसडी डीपी शाही, नप कार्यपालक पदाधिकारी अलोक कुमार, नप
अध्यक्ष ईंदू देवी एवं जिला परिषद् अध्यक्ष स्वेता कुमारी ने किया | इस मौके पर
डायट एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रतिभागियों के बिच हुए क्रिकेट मैच एवं वॉलीबाल के विजेता एवं उप विजेता को समान्नित किया
गया | कार्यक्रम की सफलता के लिए शारीरिक शिक्षा के जिला समन्वयक राम किशोर सिंह,
माइक्रो युइक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज उपस्थित थे |
राज़िक राज ने अपना वक्तव्य सबो के बिच रखा
क्रिकेट एवं वॉलीबाल के विजेता टीम के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया गया
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर ने डायट को 3-0 से किया पराजित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से दो दिवसीय खेल प्रशिक्षण में लगातार दूसरे दिन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर ने अपना दबदबा बनाए रखा और वॉलीबाल में डायट को 3-0 से करारी शिकस्त दी । पुरे खेल के दरमियान माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर ने अपना जलवा बरकरार रखा । वहीँ इस मौंके पर अन्य खेल भी खेले गये । इस मौके पर डायट के प्राचार्य जयकांत पासवान, सांस्कृतिक प्रमंडल के समन्वयक राम किशोर सिंह, जिला कुश्ती संघ के उपेन्द्र सिंह यादव, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज उपस्थित थे |
Thursday, 2 April 2015
एम्० यु० सी० सी० ने डायट को किया पराजित
जिला प्रशिक्षण
संस्थान (डायट) के तत्वाधान में आयोजित मैच के पहले दिन डायट परिसर में मंगलवार को
एम्० यु० सी० सी० एवं डायट के बिच क्रिकेट मैच का मुकाबला हुआ | टॉस जित कर पहले
बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 168 रन बनाया | जवाब में उतरी डायट की
टीम 116 रनों पर सिमट गई | एम्० यु० सी०
सी० की ओर से चन्दन कुमार ने सर्वाधिक 64 रन एवं डायट की ओर से रवि कुमार
ने 34 रन
बनाये | प्राचार्य जयकांत पासवान ने बताया की बुधवार एवं गुरुवार को
वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन मैच होना है । मौके पर नेहरू युवा केंद्र के
जिला युवा समन्वयक श्री अमल पासवान व्याख्यता विनोद कुमार, कुमार पंकज,
कुश्ती संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर
के निदेशक राज़िक राज सेवानिवृत खेल समन्वयक राम किशोर सिंह शारीरिक शिक्षक
प्रदीप कुमार डायट के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रा एवं बड़ी
संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षक अमित कुमार झा (एरिया सेल्स मैनेजर,भागलपुर) की अध्यक्षता में किया गया,
आज दिनांक 24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन...
-
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 ************************ आज दिनांक 05/06/2023 विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन एमयूसीसी बांका के प्रांग...
-
15/08/2021 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महो...






















