Thursday, 15 October 2015

स्वच्छता से समाज को मिलती है उर्जा

भारत स्वच्छता मिशन दिवस 
आज दिनांक 15-अक्टूबर-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में भारत स्वच्छता मिशन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर में गुरुवार को मनाया गया इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | शिक्षा विद हरी नारायण सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया इसके तहत सड़क के साफ-सफाई के साथ कूड़ा कचरा को नियत स्थान पर रख कर उसे नष्ट किया गया उसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बात प्रमुखता से रखी सभी ने एक मत से स्वच्छ रहने का नारा बुलंद करने पर बल दिया श्री सिंह ने कहा की स्वच्छता से समाज को उर्जा मिलती है जिसमे विकास की गति भी तेज होती है | निदेशक राज़िक राज ने कहा की स्वच्छता को धर्म और अपना दायित्व समझना होगा | गन्दगी न फ़ैलाने के साथ इसकी रोक थाम के लिए मजबूत कदम उठाने की जरूरत है | उन्होंने सभी को अपने घर व आस-पास नियमित सफाई करने की बात कही | इस मौके पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के वरीय छात्र सुशिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे |
                                 
 सफाई करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक और शिक्षाविद  श्री हरी नारायण सिंह वो वारिये छात्र सुशिल कुमार और अन्य 
 छात्र - छात्राओं ने भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया 
 प्रार्थना करते निदेशक  एवं  छात्र - छात्राएं  
                                  
                                 
                                  
 सभा को संबोधित कर ते ऍम यू सी सी  के निदेशक राजिक राज 

                                 
सभा को संबोधित करते शिक्षा विद हरिनारायण जी  वरीय छात्र सुशिल कुमार जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 84 वीं जन्म दिवस पे उनकी जीवनी पे प्रकाश डाला ||

Tuesday, 6 October 2015

धूम-धाम से मनाई गई गाँधी जयन्ती सह शास्त्री जयंती

आज दिनांक 02-10-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के प्रांगण में गाँधी जयन्ती सह शास्त्री जयंती मनाई गई | इस का नेतृत्व माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने किया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह तथा Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह द्वारा की गई | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया | सभी छात्र-छात्राओं ने गाँधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला |



गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह,  Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज के द्वारा किया गया |
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने बापू और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला 
 ध्यानमग्न होकर सुनते छात्रगण 
माइक्रो यूनिक कोम्पुटर सेण्टर के वरीय छात्र सुशिल कुमार ने अपना वक्तव्य रखा 
संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा
 Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर की छात्रा लालपरी मनोहर ने अपना वक्तव्य सभी गणमान्य के बिच रखा 
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के छात्र  संतोष कुमार  ने अपना वक्तव्य सभी गणमान्य के बिच रखा