नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय भासन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को (17 /09 /2015 ) माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर में हुआ ! राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय युवा विषय पर प्रतिभागियों ने अपने अपने पक्ष रखे।
विषय कुछ इस प्रकार था, राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय युवा जिनमें कुछ मुद्दे स्लोगन के रूप में निंम्वत थे।
1. सबके साथ सतत प्रयास
अथक प्ररिश्रम निरंतर विकास
2. श्रेष्ठ भारत स्किल इंडिया
डिजिटल इंडिया , मेक इन इंडिया
बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लाल परी मनोहर दूसरे स्थान पर शानू प्रिया तथा तीसरे स्थान पर शंतोष कुमार दास रहे | आयोजन की अध्यक्षता कर रहे जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने कहा की भारतीय युवाओं ज्ञान व कौशल का अपार भंडार है | वे अपनी शक्ति से विकास की लकीर खीच सकते है इसके लिए केवल युवाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी | साथ अपना शतप्रतिशत अनुकूल रस्ते पर लगना होगा | उन्होंने युवाओं को शिक्षित व सुयोग्य बनाने को कहा | वहीं इस दौरान युवाओं को मतदाता जागरूकता के लिए भी कार्य करने की बात कही गई | युवाओं को मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने को कहा गया | भाषण प्रतियोगिता में चयन कर्ता की भूमिका शिक्षक कौशल कुमार व मिथुन कुमार ने निभाया | इस मौके पर संस्थान के निदेशक राज़िक राज मुख्य तौर पर उपस्थित थे |



















































