नेहरु युवा केंद्र से जुड़े सह करहरिया युवा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह
के आकस्मिक निधन पर रविवार को शोक सभा का आयोजित की गयी | जिसमे दो मिनुत्ते का
मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया | शोक सभा का
नेतृत्व कर रहे एम् यु सी सी के निदेशक राजिक राज ने कहा की स्वं सिंह हसमुख व
कुशल व्यक्तित्व के धनी थे | उन्होंने अपनी अगवाई में सेकड़ो सामाजिक कार्यो को सफल
अंजाम दिया है | उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है | साथ ही इस दुःख की
बेला में शोकाकुल परिवार को हिम्मत से काम लेने की बात कही | मौके पर एन वाई सी
लालमणि , मिथुन कुमार , सोनू , जयकांत कुमार , अली , अमित , परितोष , लालपरी , अमन
सहित अन्य मौजूद थे | जानकारी हो की युवा मंडल अध्यक्ष की मृत्यु ह्रदय गति रुकने
से शनिवार को दोपहर हो गयी थी | वे अपने पीछे पत्नी , दो पुत्र सहित भरापूरा
परिवार छोड़ गये है | उनका अंतिम संस्कार सुल्तानगंज घाट पर रविवार को किया गया |
इसके पहले उनके पैतृक आवास पर शुभ चिंतको की भीड़ उनके दर्शन के लिए लगी रही |
Wednesday, 10 February 2016
एड्स नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यशाला
सावधानी ही एड्स का बचाव है एड्स से बचने के लिए जरुरी है कि प्रत्येक
व्यक्ति पहले एड्स को जाने , ये बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीका देशो की देन है , जो
आज सम्पूर्ण विश्व के लिए घातक साबित हो चूका है , उक्त बाते शनिबार को डायेट में
नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला के दौरान डायट प्राचार्य
जयकांत पासवान ने कही , इसके पूर्व इनके द्वारा दीप प्रज्वलम कर कार्यक्रम की
शुरआत हुई , इसके उपरांत मौके पर उपस्थित दर्जनों प्रतिभागियो को संबोधित कर उन्होंने
कहा कि एड्स के हौवे से हतास होने की जरुरत नहीं है , सुरक्षित यौन सम्बन्ध एड्स
से बचने का सर्वोत्तम उपाय है , इसके लिए जागरूकता जरुरी है , यही वजह है कि आज
यौन शिक्षा वक्त की जरुरत बन चुकी है , रक्त का संचरण भी एड्स की संभावित वजह है
जिसके लिए एतिहत बरतने की जरुरत है कार्यशाला को अन्य वक्ताओं ने भी सम्भोधित किया
| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में खेल समन्वयक राम किशोर सिंह , तकनीकी सहायक प्रयोगशाला अजय कुमार
सिन्हा , कोउन्सेलर विनोद कुमार यादव , जिला युवा समन्वयक (एन वाई के ) अमल किशोर
पासवान , एम् यु सी सी के निदेशक राजिक राज सहित अन्य है , इस अवसर पर राकेश सिंह, परितोष
पारस, अली, शुभम, अमन एवं जिले भर के
दर्जनों युवक – युवततियो ने हिसा लिया |
दीप प्रज्वलम कार्यक्रम

Tuesday, 2 February 2016
सहादत दिवस, जिला युवा सांस्कृतिक महोत्सव-सह-दीक्षांत समारोह
स्थानीय शैक्षिक संस्था माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के तत्वाधान
में जिला युवा सांस्कृतिक सांस्कृतिक महोत्सव-सह-दीक्षांत समारोह 2016 का आयोजन धूमधाम
के साथ संपन्न हुआ | समारोह का उद्घाटन धौरैया के जदयू विधायक मनीष कुमार ने किया
| इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा खास कर कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र
में किये जा रहे कार्यो की सराहना की | उन्होंने कहा की माइक्रो यूनिक कंप्यूटर
सेण्टर जिले में युवाओं के रोजगार एवं मार्ग दर्शन के लिए अर्से से सक्रीय है और
इसमें इसे बड़ी सफलताए भी हासिल हुई हैं | इस संस्था से निकले दर्जनों छात्र-छात्राएं
आज देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिष्ठा पूर्ण पदों पर हैं | संस्था के लिए यह
गौरव की बात है | इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष श्वेता कुमारी, उपाध्यक्ष नीलम
सिंह, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कुमार सत्यकाम, नेहरु युवा केंद्र
के समन्वयक अमल किशोर पासवान, पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री सह
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के संरक्षक उपेन्द्र सिंह यादव, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर
सेण्टर के निदेशक राज़िक राज एवं संतोष रजक आदि ने समारोह को संबोधित करते हुए
संस्था के उद्देश्यों, लक्ष्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी |
इस अवसर
पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजीत हुआ | जिसमें संस्था से जुड़े छात्र-छात्राओं
ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सबका मान मोह लिया | कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत
गान से हुई | जिसे अंकु, छोटी, फारिया, काजल, मुखलिसा, पूजा, समा एवं वर्षा ने
प्रस्तुत किया | तत्पश्यात रक्षा भारती, वर्षा कुमारी, सुगंधा, संजू, रामाशीष,
विशाल एवं शानू, पूजा एवं ग्रुप, प्रेम एवं ग्रुप, इमरान, अंकु कश्यप आदि ने देश
भक्ति गीत प्रस्तुत किये | इसके अलावा विक्रम राज, रचना एवं ग्रुप, उनिश, रागनी
एवं रामपरी, प्रतिक एवं ग्रुप, रजनीश,
विशाल, काजल, प्रेम, आकाश, दीपा, अंशु गुप्ता, सागर, प्रीतम एवं ग्रुप, अमृता,
संजय, सनिग्धा, प्रशांत, ब्रजेश, आशीष, मानसी पायल, प्रिया, युनिश, कृष्णा,
बिट्टू, एवं अजित आदि ने एकल एवं समूह नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये | खास बात यह
रही की आयोजन में जहाँ हिन्दू लड़के एवं लड़कीयाँ प्रतिक एवं ग्रुप तथा रक्षा कुमारी
ने क्रमशः कव्वाली एवं अल्लाह तू रहम करना जैसे गीत प्रस्तुत किये | वही संस्था के
निदेशक राज़िक राज ने माँ शेरावाली जैसे हिन्दू देवी भजन गाकर धार्मिक सौहार्द का
मिशल पेश की |
इस अवसर
पर संस्था के वरीय छात्र संतोष ठाकुर एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर की
पंजवारा शाखा की निदेशिका गरिमा भारती को विशेष रूप से समान्नित किया गया |
अतिथि स्वागत
धौरैया के जदयू विधायक मनीष कुमार के साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री सह माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के संरक्षक उपेन्द्र सिंह यादव, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के सभी सदस्य गण
जिला परिषद्गाँ अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
जिला परिषद् उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा की निदेशिका गरिमा भारती ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
धौरैया के जदयू विधायक मनीष कुमार ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री सह माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के संरक्षक उपेन्द्र सिंह यादव ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के वरीय छात्र संतोष ठाकुर ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कुमार सत्यकाम ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के कोषाध्यक्ष तारिक इस्माइल ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने गाँधी जी को पुष्पांजली अर्पित किया
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला परिषद्गाँ अध्यक्ष श्वेता कुमारी, जिला परिषद् उपाध्यक्ष नीलम सिंह, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर पंजवारा की निदेशिका गरिमा भारती, धौरैया के जदयू विधायक मनीष कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री सह माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के संरक्षक उपेन्द्र सिंह यादव, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के वरीय छात्र संतोष ठाकुर, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कुमार सत्यकाम, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के कोषाध्यक्ष तारिक इस्माइल, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने किया
स्वागत गान प्रस्तुत करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर की छात्राएँ
बीपीएससी पी.टी. में बाजी मार चुके छात्राओं को समान्नित किया गया
Subscribe to:
Posts (Atom)
24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षक अमित कुमार झा (एरिया सेल्स मैनेजर,भागलपुर) की अध्यक्षता में किया गया,
आज दिनांक 24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन...
-
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 ************************ आज दिनांक 05/06/2023 विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन एमयूसीसी बांका के प्रांग...
-
15/08/2021 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महो...





























