किसी जगह की पहचान वहां रहने वाले इंसान के कारण होती है। जगह छोटा हो या बड़ा लेकिन अगर लोगों में हुनर हो तो वह जगह खास बन जाता है। बेशक बांका एक कस्बाई इलाका है लेकिन प्रतिभा के मामले में बड़े-बड़े महानगरों में रहने वालों को भी सोचने को विवश का देता है। मंदार की तराई में बसे शहीद सतीश की इस पावन धरती ने हमेशा अपनी पहचान स्थापित की है। शिक्षा से लेकर सेंसेक्स की दुनिया तक यहाँ के लालों ने बांका की आवाज़ बुलंद की है। अनमोल और अपूर्व जैसे बाल कलाकार भी इसी मिटटी के हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में टीवी की दुनिया में धूम मच दिया। कलर्स के परिचय सीरियल के इन बाल कलाकारों का डंका दुनिया में बज रहा है। पद्मश्री जीतेंद्र सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पटना के महावीर कैंसर संसथान के निदेशक जैसे पद को सुशोभित कर रहे जीतेंद्र पर बांका को नाज है। प्रशांत झा, उद्यान सिंह भी इसी धरती के लाल हैं जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया में बांका का नाम रखा है। फैशन की दुनिया में नितीश चंद्रा लगातार चमक रहे हैं। और धन्य है बांका जिसे दीपक आनंद जैसे ज़िलापदाधिकारी, मिथिलेश मिश्र जैसे आईएएस, पुष्कर आनंद जैसे एसपी, ललित सिंह जैसे डिप्टी कलेक्टर नसीब हुए हैं। कमलजीत के रूप में नया कमल खिल है यहाँ जिन्होंने सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में बांका का नाम रौशन किया है। आपको लग रहा होगा माइक्रो यूनिक इन बातों को क्यूँ बता रहा है। तो जनाब आपको बता दें की 4 जून को बांका में पहली बार फैशन शो का आयोजन हुआ। ब्रांड बांका को स्थापित करने को लेकर आयोजित इस फैशन शो में ये सभी मौजूद रहे। बांका के कटोरिया के हैंडलूम को दुनिया के नजरों में लाने का को आयोजित इस अनूठे प्रयास का गवाह बना ऐतिहासिक आरएमके मैदान। बांका के युवाओं को बांका में पहली बार रैंप पर चलने का मौका मिला। उत्साहित बांकावासियों ने तहेदिल से इस आयोजन की तारीफ में कसीदे पढ़े। अरे यार भूल ही गया। जाने दीजिये, माफ़ कीजिये, लेकिन किसलिए, अरे प्रभात खबर की बात तो की ही नहीं हमने। बंधु प्रभात खबर इस आयोजन के मेजबान की भूमिका में पूरी तन्मयता के साथ लगा रहा। संजीव जी के नेतृत्व में शशि, अनिमेष और बिभान्शु की जोड़ी ने कमाल कर दिया। लो भैया उदयन जी और उनके यूवी की बात ही नहीं की। समझ लीजिये उदयन जी लड़की के पिता की भूमिका में थे। संगीत संध्या के कलाकार मायानगरी से इस छोटी सी नगरी पधारे तो उदयन जी के प्रयास से। इंडियन आइडल ले शशि, टिया, चारू और रेमो को बांका उदयन जी ही लेकर आये। नितीश चंद्रा को तो भूल नहीं सकते हम आपने जो शो किया फैशन का वाकई अद्भुत रहा वह। कमाल कर दिया आपने कम समय में, बांका के लोगों को आपने कैटवाक करवा के अपने यक़ीनन धमाकेदार कर दिया कार्यक्रम को। और हम माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान पूरे कार्यक्रम के गवाह रहे। ऑडिशन से लेकर अंतिम तक हमने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान हमारे छात्र कार्यकर्त्ता के रूप में जमे रहे। हर किसी का ख्याल रखा हमने। हर छोटी-बड़ी चीजों को लेकर हम सजग रहे। आईये आपको तस्वीरों से माध्यम से ले चलते हैं आयोजन तक ...
 |
| फैशन शो के ऑडिशन का एक दृश्य, मौजूद हैं नीतीश चंद्रा, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक जी, अली, रोहित, उदयन जी |
 |
| ब्रांड बांका में माइक्रो यूनिक भी बना सहयोगी |
 |
| कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं बांका की सांसद पुतुल कुमारी, पद्मश्री जीतेंद्र सिंह, बांका के डीएम दीपक आनंद, एसपी पुष्कर आनंद, आईएएस मिथिलेश जी , बांका के डीडीसी रमेश प्रसाद रंजन, अपर जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर जी, प्रभात खबर के बांका ब्यूरो चीफ संजीव जी |
 |
| बांका के जिलाधिकारी दीपक आनंद का स्वागत करते फिल्म निर्माता उदयन सिंह |
 |
| बांका की सांसद पुतुल कुमारी का स्वागत करते आईएएस मिथिलेश मिश्र |
 |
| बांका के एसपी पुष्कर आनंद का स्वागत करते प्रभात खबर के अपराध संवाददाता शशि |
 |
| बांका के ड़ीड़ीसी रमेश जी का स्वागत करते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज |
 |
| प्रभात खबर भागलपुर के संपादक जीवेश रंजन जी का स्वागत करते आशीष |
 |
| दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक के चेयरमैन जीतेंद्र सिंह का स्वागत करते रोहित कश्यप |
 |
| बांका का कलाकारों का कुछ यूँ हुआ स्वागत |
 |
| सिविल सेवा परीक्षा में सफल बांका के लाल कमलजीत का इस तरह हुआ स्वागत |
 |
| बांका के लाल और टेलीविज़न की दुनिया के उभरते बाल कलाकार अनमोल और अपूर्व का स्वागत किया गया |
 |
| खूब जमे अनमोल और अपूर्व उद्घोषक के रूप में |
 |
| उपस्थित बांका की जनता |
 |
| सांसद और पद्मश्री जीतेंद्र सिंह ने उठाया कार्यक्रम का लुत्फ़ |
 |
| कार्यक्रम में रमे बांका के लोग |

 |
| बांका के मॉडल छा गए रैंप पर। रैंप पर फैशन डिज़ाइनर नितीश चंद्रा, अनमोल, अपूर्व संग सन्नी मिश्रा, चंद्रप्रकाश, दिव्या, हर्ष, अमरजीत, आदित्य, तसनीफ, निमेश, विशाल, आशीष, दिलदार, रहमत,हसन, नितिन, लक्ष्य, प्रिया, सुमित, आलोक, अविनेष, अंशु, सूरज, सौरव, राजेश, और टीपू |
 |
| फैशन की दुनिया में इंडियन आइडल कलाकार शशि, टिया, रेमो, चारू संग नीतीश चंद्रा और टीवी कलाकार प्रशांत झा |
 |
| मॉडल साजिद वारसी ने भी कैटवाक |
 |
| माइक्रो यूनिक के रोहित ने भी किया कैटवाक |
 |
| माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज भी चले रैंप पर |
 |
| रैंप पर कुछ यूँ नजर आये डिप्टी कलेक्टर ललित सिंह |
 |
| प्रभात खबर बांका के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी भी आये रैंप पर |
 |
| अनमोल, अपूर्व संग रैंप पर छा गए आईएएस मिथिलेश जी |
 |
| फ़िल्मी दुनिया के दो दिग्गज जब आये रैंप पर उदयन जी और प्रशांत जी |
 |
| सिविल सेवा में सफल कमलजीत और आनंद मोहन भी आये रैंप पर |
 |
| रैंप पर रेमो ने मचाया धूम |
 |
| प्रस्तुति देख बांका के जिलाधिकारी भी ताली बजाने से अपने को नहीं रोक सके |
 |
| कुछ इस अंदाज़ में रैंप पर आई टियाकर |
 |
| खूब झूमे बांका के लोग |
 |
| ओय यार शशि सुमन और चारू ने तो समां ही बांध दिया |
 |
| रेमो और चारू ने भी किया खूब धमाल |
 |
| और बन गया ब्रांड बांका |
 |
| संबोधित करते बांका के जिलाधिकारी दीपक आनंद |
 |
| इंडियन आइडल के कलाकारों संग राजिक जी, प्रभात खबर के शशि और बिभांशु |
 |
भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त मिन्हाज आलम ने भी उठाया फैशन शो के तस्वीरों का लुत्फ़ साथ हैं बांका के जिलाधिकारी दीपक आनंद, फैशन डिज़ाइनर नितीश चंद्रा, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी, अनिमेष जी, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक जी और रोहित कश्यप
|