Sunday, 26 May 2013

डिअर  खुर्शीद  आप अपना ईमेल id  भेज दीजये

Monday, 20 May 2013

टीवी कलाकारों को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान ने किया सम्मानित

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। हुनर घर की चाहरदीवारी में सिमट कर रहने वाली चीज़ नहीं है। मुझे  सिनेमा का एक संवाद याद आता है "जिसमे जितना है दम तो वक्त बताएगा बाजीराव सिंघम"। यक़ीनन वक्त ही सब कुछ तय करता है हम तो बस अपना हुनर आजमाते हैं। माना की बांका कस्बाई शहर है लेकिन बात जब प्रतिभा की होती है तो किसी भी शहर को टक्कर देने की काबिलियत रखता है। शिक्षा जगत से लेकर सिनेमा जगत हर जगह यहाँ के लालों ने अपना परचम लहराया है। बांका के ऐसे ही दो लाल हैं अनमोल और अपूर्व ज्योति, उम्र बिल्कुल छोटी लेकिन काम ऐसा की एक से बढ़कर एक धुरंधर इनकी तारीफ करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल परिचय में शानदार अभिनय के दम पर इनदोनों का नाम आज देश में हर किसी के जुबान पर चढ़ चुका है। फिलहाल दोनों भाई अपने घर आये हुए हैं। दादा-दादी के दुलारे माँ-पिता के प्यारे ये बच्चे सचमुच बांका के मस्तक हैं। कहते हैं की आपको दुनिया में कितना भी प्यार मिले लेकिन अपने घर में मिलने वाले स्नेह का वह मुकाबला नहीं कर सकता। घर में सम्मानित होना अपने आप में गौरव का प्रतीक है। इनदोनों भाइयों को भी बांका ने सम्मानित किया। 1 6  मई को हमारे संस्थान यानि की माइक्रो यूनिक कंप्यूटर ने इनको सम्मानित किया। माइक्रो यूनिक हमेशा प्रतिभावानों को नमन करता है। हमारी कोशिश रहती है की बांका के प्रतिभाशाली लोगों को उचित सम्मान मिले। हम हमेशा आगे रहते हैं। यहाँ भी हमने वही किया जो हम करते आ रहे हैं। सम्मान समारोह में बांका के एक से बढ़कर एक लोग उपस्थित हुए। रंगमंच, प्रशासन, न्यायिक, सामाजिक हर जगत के लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वाकई अभिभूत है माइक्रो यूनिक बांकावासियों के इस स्नेह का। तो चलिए दृश्यों के माध्यम से जानते है सम्मान समारोह को। 
                                    उप  समाहर्ता से बातचीत करते राजिक राज और रोहित
कुछ इस अंदाज़ में हुआ मिथिलेश मिश्र का स्वागत 


सीने बाल कलाकार अनमोल और अपूर्व 
अपूर्व और अनमोल का स्वागत करते आईएएस  मिथिलेश मिश्र 
कुछ यूँ रही शहर के विभूतियों की उपस्थिति 
वरीय अधिवक्ता ज्योति नंदन झा का स्वागत करते वरीय अधिवक्ता विनोद झा 
बाल कलाकारों की दादी को सम्मानित करतीं माइक्रो यूनिकपंजवारा ब्रांच  की   गरिमा भारती
अनमोल का स्वागत करते निर्देशक उद्यान सिंह
बाल कलाकार अपूर्व और अनमोल की माँ का स्वागत करते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज साथ हैं  माइक्रो यूनिक के एडवाइजररोहित कश्यप  
टीवी कलाकार प्रशांत का स्वागत करते प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव 
उदयन सिंह का स्वागत करते उप समाहर्ता ललित सिंह 
अनमोल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते मिथिलेश मिश्र 
अपूर्व को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ललित सिंह 
अनमोल को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया 
अनमोल और अपूर्व को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित करते मिथिलेश मिश्र, ललित सिंह , राजिक जी , गरिमा जी और अन्य 
  
अपूर्व और अनमोल में अभिनय कला का भी प्रदर्शन किया 
अभिनय की दुनिया की बारीकियों से प्रशांत ने उपस्थितों को कराया रूबरू 
फ़िल्मी दुनिया के उतार-चढ़ाव को  लेकर उदयन जी ने दिया महत्वपूर्ण टिप्स 
प्रभात खबर के संजीव जी ने भी रखी अपनी बात 
अपनी बात रखते पर्यटन पदाधिकारी ललित कुमार सिंह 
वरीय अधिवक्ता ज्योति नंदन झा  ने अपने प्रेरणादायक बातों से सबका ध्यान आकर्षित किया , बता दें ज्योति बाबु अनमोल और अपूर्व के दादाजी हैं 
हर जगत के कलाकार एक साथ माइक्रो यूनिक के आंगन में 
अतिथियों ने बढ़ाया माइक्रो यूनिक का मान . 

Thursday, 9 May 2013

संस्थान ने मनाया रेड क्रॉस दिवस

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी गठन व उसके कार्य पर एक पारी चर्चा का आयोजन किया गया । इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय समाहर्ता सह जेल अधीक्षक ललित कुमार सिंह थे । श्री सिंह ने रेड क्रॉस के कार्य पर विस्तृत चर्चा की और उसके उपलब्धियों पर उपस्थित छात्र व छात्राओ को जानकारी दी । श्री सिंह ने बताया की रेड क्रॉस की उस्थापना 1863  ई० में हुई थी , साथ इस संस्था को सदेव मानव सेवा में रहने के पीछे के कारणों की चर्चा की । इस मौके पर संस्थान के निदेशक राजिक राज ने कहा की रेड क्रॉस हमेशा से मानवता की सेवा के लिए तात्पर्य रहती है ।  हमें भी इस मुहीम से जुड़ना चहिये, और मनुष्यों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चहिये । इस मौके पर संस्थान के करीब  40    छात्र व छात्राओ की उपस्थित रही । सभी ने अपने अपने विचार रखे । इस मौके पर मंच्का संचालन परितोष पारस के हाथ रहा । साथ ही
M०U०C०C पंजवारा ब्रांच की निदेशिका गरिमा भारती उपस्थित थी । इस मौके पर अखिलेश , रेहान , अमन , गौतम , रोहित कश्यप , अली  इत्यादि की सराहनिए भूमिका रही ।
                                                                                                  आईये MUCC परिवार आपको तस्वीरों से रु - ब - रु कराती है ।
 
                                                             श्री सिंह को सुनते छात्र । 

                    वरीय समाहर्ता सह जेल अधीक्षक ललित कुमार सिंह से एडवाइस लेते रजिक राज ।
                                                     छात्र व छात्राओ की उपस्थित
   वरीय समाहर्ता सह जेल अधीक्षक ललित कुमार सिंह  छात्र व छात्राओ संबोधित करते हुए । 
                                         संस्थान  के निदेशक छात्र व छात्राओ संबोधित करते हुए ।
 संस्थान  के निदेशक राजिक राज छात्रों  को संबोधित  करते  हुए 
       पंजवारा ब्रांच की निदेशिका  गरिमा भारती ,वरीयसमाहर्ता ललित सिंह राजिकराज ,परितोष पारस
                    वरीय समाहर्ता सह जेल अधीक्षक ललित कुमार सिंह को धन्यवाद्  व   विदा करते हुए ।

Monday, 6 May 2013

बांका के युवाओं को हरसंभव मदद: राजिक राज

फैशन की दुनिया दीवानी है। और अगर वर्तमान की बात करें तो फैशन का जादू खूब चल रहा है। शहर हो या गांव इसका जलवा हर जगह दिखता है। हमारा बांका कहने को तो छोटा है लेकिन यहाँ के लोग देश दुनिया में नाम कमाने में बड़े हैं। एक से बढ़कर एक लोग। शहीद सतीश की इस धरती के लालों ने खूब नाम कमाया है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बांका के एक ऐसे ही लाल हैं नीतीश चंद्रा। भले ही इनकी उम्र कम है लेकिन इनकी काबिलियत ही इतने कम उम्र में इनको खास बनाती है। फैशन की दुनिया में इनका डंका बज रहा है और निश्चित ही आने वाला समय इनका है। नीतीश कुछ दिनों पहले बांका पहुंचे यहाँ के सिल्क के कारोबार को नया मुकाम देने। नीतीश के इस कार्य में माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज भी साथ रहे। राजिक जी नीतीश और मिथिलेश मिश्र संग कटोरिया भी गए और वहां सिल्क के व्यवसाय को एक अलग पहचान दिलाने  की हरसंभव मदद की बात कही। राजिक जी के इस सहयोग का सभी ने तहेदिल से सुक्रियादा किया। राजिक जी ने बांका के लोगों खासकर युवाओं के उत्थान के लिए हर तरह के कार्य में सहयोग देने का वायदा भी किया।
बांका के लाल और मशहूर फैशन डिजायनर नीतीश चंद्रा संग राजिक राज 


सिल्क संबंधी जानकारी देते नीतीश चंद्रा संग हैं  मिथिलेश मिश्र और राजिक राज

फैशन की दुनिया दीवानी है।

Sunday, 5 May 2013

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। और हम ही क्या हर कोई इस बात को बखूबी जानता है। माइक्रो यूनिक हमेशा सार्थक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ के भाग लेता है। मैदान कोई भी हो माइक्रो यूनिक के खिलाड़ी मैच खेलने जरुर पहुँचते हैं। और जब बात युवाओं के विकास से जुड़ा हो तो माइक्रो यूनिक की उपस्थिति बनती है। जी हां बीते दिनों यानि की 1 मई को बांका के युवाओं के विकास के लिए प्रशासन और नेहरु युवा केंद्र के प्रयास से एक संस्था का गठन किया गया। उत्थान युवाओं के कौशल विकास को समर्पित संस्था के तौर पर बांका में कार्य करने को अग्रसर हो रहा है। उत्थान का शुभारम्भ हो और कुछ खास न हो यह कैसे हो सकता है। हाँ खास हुआ एक मैच खेला गया प्रशासन और पब्लिक के बीच। फुटबाल के इस मैच में सबने खूब दौड़ लगायी। विजेता तो पब्लिक ही बनी लेकिन दमखम दोनों ही टीमों ने दिखाया। आईये हम भी दृश्यों के माध्यम से देखते हैं क्या हुआ उस दिन।
उत्थान में कंप्यूटर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी माइक्रो यूनिक को मिली 

वरीय उपसमाहर्ता संग टीम माइक्रो यूनिक 

मैच में भी मौजूद रहा माइक्रो यूनिक 

खिलाडियों से परिचय लेते जिलाधिकारी बांका 

किक मारकर कुछ इस अंदाज में हुआ मैच का उद्घाटन 

मैच की जानकारी लेते जिलाधिकारी 

मैच का एक दृश्य 

उद्घोषक की भूमिका में कुछ यूँ नजर आए पारितोष 

विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि