Monday, 20 May 2013

टीवी कलाकारों को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान ने किया सम्मानित

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। हुनर घर की चाहरदीवारी में सिमट कर रहने वाली चीज़ नहीं है। मुझे  सिनेमा का एक संवाद याद आता है "जिसमे जितना है दम तो वक्त बताएगा बाजीराव सिंघम"। यक़ीनन वक्त ही सब कुछ तय करता है हम तो बस अपना हुनर आजमाते हैं। माना की बांका कस्बाई शहर है लेकिन बात जब प्रतिभा की होती है तो किसी भी शहर को टक्कर देने की काबिलियत रखता है। शिक्षा जगत से लेकर सिनेमा जगत हर जगह यहाँ के लालों ने अपना परचम लहराया है। बांका के ऐसे ही दो लाल हैं अनमोल और अपूर्व ज्योति, उम्र बिल्कुल छोटी लेकिन काम ऐसा की एक से बढ़कर एक धुरंधर इनकी तारीफ करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल परिचय में शानदार अभिनय के दम पर इनदोनों का नाम आज देश में हर किसी के जुबान पर चढ़ चुका है। फिलहाल दोनों भाई अपने घर आये हुए हैं। दादा-दादी के दुलारे माँ-पिता के प्यारे ये बच्चे सचमुच बांका के मस्तक हैं। कहते हैं की आपको दुनिया में कितना भी प्यार मिले लेकिन अपने घर में मिलने वाले स्नेह का वह मुकाबला नहीं कर सकता। घर में सम्मानित होना अपने आप में गौरव का प्रतीक है। इनदोनों भाइयों को भी बांका ने सम्मानित किया। 1 6  मई को हमारे संस्थान यानि की माइक्रो यूनिक कंप्यूटर ने इनको सम्मानित किया। माइक्रो यूनिक हमेशा प्रतिभावानों को नमन करता है। हमारी कोशिश रहती है की बांका के प्रतिभाशाली लोगों को उचित सम्मान मिले। हम हमेशा आगे रहते हैं। यहाँ भी हमने वही किया जो हम करते आ रहे हैं। सम्मान समारोह में बांका के एक से बढ़कर एक लोग उपस्थित हुए। रंगमंच, प्रशासन, न्यायिक, सामाजिक हर जगत के लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वाकई अभिभूत है माइक्रो यूनिक बांकावासियों के इस स्नेह का। तो चलिए दृश्यों के माध्यम से जानते है सम्मान समारोह को। 
                                    उप  समाहर्ता से बातचीत करते राजिक राज और रोहित
कुछ इस अंदाज़ में हुआ मिथिलेश मिश्र का स्वागत 


सीने बाल कलाकार अनमोल और अपूर्व 
अपूर्व और अनमोल का स्वागत करते आईएएस  मिथिलेश मिश्र 
कुछ यूँ रही शहर के विभूतियों की उपस्थिति 
वरीय अधिवक्ता ज्योति नंदन झा का स्वागत करते वरीय अधिवक्ता विनोद झा 
बाल कलाकारों की दादी को सम्मानित करतीं माइक्रो यूनिकपंजवारा ब्रांच  की   गरिमा भारती
अनमोल का स्वागत करते निर्देशक उद्यान सिंह
बाल कलाकार अपूर्व और अनमोल की माँ का स्वागत करते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज साथ हैं  माइक्रो यूनिक के एडवाइजररोहित कश्यप  
टीवी कलाकार प्रशांत का स्वागत करते प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव 
उदयन सिंह का स्वागत करते उप समाहर्ता ललित सिंह 
अनमोल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते मिथिलेश मिश्र 
अपूर्व को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ललित सिंह 
अनमोल को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया 
अनमोल और अपूर्व को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित करते मिथिलेश मिश्र, ललित सिंह , राजिक जी , गरिमा जी और अन्य 
  
अपूर्व और अनमोल में अभिनय कला का भी प्रदर्शन किया 
अभिनय की दुनिया की बारीकियों से प्रशांत ने उपस्थितों को कराया रूबरू 
फ़िल्मी दुनिया के उतार-चढ़ाव को  लेकर उदयन जी ने दिया महत्वपूर्ण टिप्स 
प्रभात खबर के संजीव जी ने भी रखी अपनी बात 
अपनी बात रखते पर्यटन पदाधिकारी ललित कुमार सिंह 
वरीय अधिवक्ता ज्योति नंदन झा  ने अपने प्रेरणादायक बातों से सबका ध्यान आकर्षित किया , बता दें ज्योति बाबु अनमोल और अपूर्व के दादाजी हैं 
हर जगत के कलाकार एक साथ माइक्रो यूनिक के आंगन में 
अतिथियों ने बढ़ाया माइक्रो यूनिक का मान . 

No comments:

Post a Comment