Monday, 6 May 2013

बांका के युवाओं को हरसंभव मदद: राजिक राज

फैशन की दुनिया दीवानी है। और अगर वर्तमान की बात करें तो फैशन का जादू खूब चल रहा है। शहर हो या गांव इसका जलवा हर जगह दिखता है। हमारा बांका कहने को तो छोटा है लेकिन यहाँ के लोग देश दुनिया में नाम कमाने में बड़े हैं। एक से बढ़कर एक लोग। शहीद सतीश की इस धरती के लालों ने खूब नाम कमाया है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बांका के एक ऐसे ही लाल हैं नीतीश चंद्रा। भले ही इनकी उम्र कम है लेकिन इनकी काबिलियत ही इतने कम उम्र में इनको खास बनाती है। फैशन की दुनिया में इनका डंका बज रहा है और निश्चित ही आने वाला समय इनका है। नीतीश कुछ दिनों पहले बांका पहुंचे यहाँ के सिल्क के कारोबार को नया मुकाम देने। नीतीश के इस कार्य में माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज भी साथ रहे। राजिक जी नीतीश और मिथिलेश मिश्र संग कटोरिया भी गए और वहां सिल्क के व्यवसाय को एक अलग पहचान दिलाने  की हरसंभव मदद की बात कही। राजिक जी के इस सहयोग का सभी ने तहेदिल से सुक्रियादा किया। राजिक जी ने बांका के लोगों खासकर युवाओं के उत्थान के लिए हर तरह के कार्य में सहयोग देने का वायदा भी किया।
बांका के लाल और मशहूर फैशन डिजायनर नीतीश चंद्रा संग राजिक राज 


सिल्क संबंधी जानकारी देते नीतीश चंद्रा संग हैं  मिथिलेश मिश्र और राजिक राज

No comments:

Post a Comment