वैशाली के डीसीएलआर ललित कुमार सिंह के द्वारा शहर के माइक्रो यूनिक कंप्यूटर
सेण्टर के प्रांगन में चलाए जा रहे बीपीएससी क्लासेज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर
दिया है | विगत दो साल से संचालित संस्था ने छात्र-छात्राओं के बिच प्रतियोगिता की
तैयारी को लेकर एक अलग अलख जगाया है | साथ ही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के
निदेशक राज़िक राज के अथक मेहनत ने पहली ही बार में रंग दिखा दिया | शनिवार की देर
शाम बीपीएससी की पीटी की परीक्षा का परिणाम सामने आया है | परिणाम से संस्था के
सभी छात्रों सहित अन्य को झुमने पर मजबूर कर दिया | संस्था के आठ परीक्षार्थी में
से सात ने पीटी परीक्षा में पास कर लिया है | मिथुन कुमार, डॉ. बी. आर. वर्णवाल,
रंधीर कुमार, राजकुमार, सौरभ सुमन, ने सफलता की पहली सीढ़ी को पर कर लिया है | वहीँ
डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने बताया की ये इनकी खुद की मेहनत है | इन्हें अब और
मेहनत करने की जरूरत है | वही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने
कहा कि इन्होने अपने मेहनत और लगन से संस्था का नाम रौशन किया है | इन सभी की
सफलता पर डीसीएलआर कुमार सत्यकाम ने सभी को बधाई दी है |
डॉ. बी. आर. वर्णवाल
मिथुन कुमार
राज कुमार
रंधीर कुमार
सौरभ सुमन






