Friday, 27 November 2015

बीपीएससी क्लासेज के आठ छात्रों ने पीटी में मारी बाजी

वैशाली के डीसीएलआर ललित कुमार सिंह के द्वारा शहर के माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में चलाए जा रहे बीपीएससी क्लासेज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है | विगत दो साल से संचालित संस्था ने छात्र-छात्राओं के बिच प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर एक अलग अलख जगाया है | साथ ही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज के अथक मेहनत ने पहली ही बार में रंग दिखा दिया | शनिवार की देर शाम बीपीएससी की पीटी की परीक्षा का परिणाम सामने आया है | परिणाम से संस्था के सभी छात्रों सहित अन्य को झुमने पर मजबूर कर दिया | संस्था के आठ परीक्षार्थी में से सात ने पीटी परीक्षा में पास कर लिया है | मिथुन कुमार, डॉ. बी. आर. वर्णवाल, रंधीर कुमार, राजकुमार, सौरभ सुमन, ने सफलता की पहली सीढ़ी को पर कर लिया है | वहीँ डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने बताया की ये इनकी खुद की मेहनत है | इन्हें अब और मेहनत करने की जरूरत है | वही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने कहा कि इन्होने अपने मेहनत और लगन से संस्था का नाम रौशन किया है | इन सभी की सफलता पर डीसीएलआर कुमार सत्यकाम ने सभी को बधाई दी है |

डॉ. बी. आर. वर्णवाल
 मिथुन कुमार 
 राज कुमार 
 रंधीर कुमार 
सौरभ सुमन 


No comments:

Post a Comment