Monday, 25 March 2024

24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षक अमित कुमार झा (एरिया सेल्स मैनेजर,भागलपुर) की अध्यक्षता में किया गया,

 आज दिनांक 24 .12. 2023 दिन रविवार को एमo यूo सीo सीo बाँका के प्रांगण में M.S.M.E द्वारा समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में (M.D.P) प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षक अमित कुमार झा (एरिया सेल्स मैनेजर,भागलपुर) की अध्यक्षता में किया गया, जो की एक सप्ताह का प्रशिक्षण था,(18.12.2023 से 24.12.2023 तक)

जिसमें 25 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक राजिक राज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद पढ़ाई के साथ साथ आप अपना स्वयं का रोजगार कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सन्नी कुमार, आयुष राज, प्रीतम सिंह, अंकित चौधरी, रोशन झा,राहुल,तरुण इत्यादि की अहम भूमिका रही।


18 /12/ 20 23 दिन सोमवार को MUCC बांका के प्रांगण में समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया MSME


MSME 

आज दिनाक 18 /12/ 20 23 दिन सोमवार को MUCC बांका के प्रांगण में समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विपुल सिंह निदेशक रचना केंद्र समाज रचना केंद्र के द्वारा की गई ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सिंह पूर्व सभापति बांका मौजूदगी सराहनीय रही उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी दी । विपुल सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ आप अपना भविष्य कैसे उजागर कर सकते हैं जिसके तहत संस्थान में entrepreneurship development institute of India (EDII),, और Mangement Development Program (MDP, ) का आयोजन किया गया का आयोजन किया गया। जो की एक सप्ताह और दूसरा एक महीना चलेगा। एम यू सी सी के निदेशक ने कहा कि आप अगर कोई रोजगार करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आप जिला में आवेदन कर सकते हैं और आप लोन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपना छोटा सा कुटीर उद्योग शुभारंभ कर सकते हैं साथ में पढ़ाई भी आप अपनी जारी रख सकते हैं और अपना भविष्य उजागर कर सकते हैं संस्थान के सिविल सर्विस के छात्र राजेश मंडल ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सज्जन कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को उससे संबंधित बहुत सारी बातें बताई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के वरीय सदस्य अंकित चौधरी ,रोशन झा, आयुष राज,प्रीतम सिंह, लालमणि, अमित , खुशी, कोमल, साक्षी ,राहुल इत्यादि की अहम भूमिका रही।





05/12/2023 पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर श्री किरण सेठ एकल साइकिल भारत यात्रा

 दिनांक 05/12/2023 दिन मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर श्री किरण सेठ एकल साइकिल भारत यात्रा के तहत झारखंड होते हुए बिहार की धरती बांका में उनका आगमन दिन के 3:00 बजे हो गए हैं। रास्ते मे साइकिल से युवाओं ने डॉक्टर किरण सेठ का भरपूर स्वागत किया।जिसमें mucc के छात्र राजेश मंडल,अंकित ,आयुष,प्रीतम,राहुल तरुण,नीतीश,गुलाबचंद,दीपक,ओमप्रकाश,बबलू,इत्यादि छात्र साइकिल लेकर मोजूद रहे। राहुल डोकानिया के आवास पर mucc के निदेशक राजिक राज, समाजसेवी राहुल डोकानिया, ह्यूमन सोसाइटी के संरक्षक श्री संजीव शर्मा जी के द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया।

स्पीक-मैके, जो युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति प्रचार के लिए एक समिति एक गैर राजनीतिक राष्ट्रव्यापी शैक्षिक संगठन है।। इसकी स्थापना सन 1977 ई0 में आईआईं टी दिल्ली में प्रोफेसर एमेंरिट्स डॉक्टर किरण सेठ ने की थी। स्पीक मैके भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य , लोक संगीत, योग ध्यान, शिल्प, और अन्य पहलुओं को बढ़ावा देकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देना है।



26/11/2023 संविधान दिवस जो राष्ट्रीय विधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

आज दिनांक 26/11/2023 को एम0 यू0 सी0 सी0, बांका के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में संविधान दिवस जो राष्ट्रीय विधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय " नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशामुक्ति की शपथ लेने बावत् । अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस" के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृष्णकांत कुमार सहायक निदेशक रसायन कृषि विभाग बांका के द्वारा की गई । इस दौरान संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर संस्थान के निदेशक महोदय एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा संविधान की महत्ता आवश्यकता एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी कुमारी,शारिया हाशिम, अंकित चौधरी , राजन, प्रीतमसिंह, आयुष राज ,तरुण इत्यादि छात्र-छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।।





14/11/2023 नेहरू जयंती बाल दिवस

 आज दिनांक 14/11/2023 दिन मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एम0 यू0सी0सी0 संस्थान के प्रांगण में नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में जिला सहायक कृषि निदेशक श्री कृष्णकांत जी के अध्यक्षता में मनाई गई । उन्होंने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। MUCC संस्थान के निदेशक राजिक राज ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के अधिकारों और सर्व समावेशी शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे। वह हर बच्चों को देश का भविष्य मानते थे, इसलिए इसे बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।। संस्थान के वरीयसदस्य राजेश मंडल, सोनू सिंह, आमिर अशरफ , नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा गरिमा भारती भी मौजूद थी। इन लोगों ने बारी बारी से अपना अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने बताया की नेहरू जी और उनकी माता स्वरूप रानी कश्मीरी पंडित थी बड़ी बहन विजयलक्ष्मी संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला बनी थी।। इस उपलक्ष में वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में

शारिया हाशिम,रविता कुमारी, आयुष ,प्रीतम, अंकित, आजाद ,पीयूष, विशाल इत्यादि की अहम भूमिका रही।।