MSME
आज दिनाक 18 /12/ 20 23 दिन सोमवार को MUCC बांका के प्रांगण में समाज रचना केंद्र के तत्वाधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विपुल सिंह निदेशक रचना केंद्र समाज रचना केंद्र के द्वारा की गई ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सिंह पूर्व सभापति बांका मौजूदगी सराहनीय रही उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी दी । विपुल सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ आप अपना भविष्य कैसे उजागर कर सकते हैं जिसके तहत संस्थान में entrepreneurship development institute of India (EDII),, और Mangement Development Program (MDP, ) का आयोजन किया गया का आयोजन किया गया। जो की एक सप्ताह और दूसरा एक महीना चलेगा। एम यू सी सी के निदेशक ने कहा कि आप अगर कोई रोजगार करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आप जिला में आवेदन कर सकते हैं और आप लोन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपना छोटा सा कुटीर उद्योग शुभारंभ कर सकते हैं साथ में पढ़ाई भी आप अपनी जारी रख सकते हैं और अपना भविष्य उजागर कर सकते हैं संस्थान के सिविल सर्विस के छात्र राजेश मंडल ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सज्जन कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को उससे संबंधित बहुत सारी बातें बताई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के वरीय सदस्य अंकित चौधरी ,रोशन झा, आयुष राज,प्रीतम सिंह, लालमणि, अमित , खुशी, कोमल, साक्षी ,राहुल इत्यादि की अहम भूमिका रही।













No comments:
Post a Comment