आज दिनांक 14/04/2023 दिन शुक्रवार को एमयूसीसी बांका के प्रांगण में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन( निशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम) के निदेशक श्री ललित कुमार सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतामढ़ी एवं एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज व एमयूसीसी के संरक्षक उपेंद्र सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन बिहार के संयुक्त तत्वधान में डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई इस अवसर पर संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता की तैयारी हेतु (मार्गदर्शन कार्यक्रम निशुल्क) का आयोजन किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक कृषि विभाग श्री कृष्ण कांत एवं राजस्व पदाधिकारी श्री शशिकांत शुक्ला अंकेक्षक पदाधिकारी बिहार सरकार डॉक्टर बीआर बरनवाल की गरिमामई उपस्थिति रही इस अवसर पर बहुत से छात्र एवं छात्राएं अपने अपने विचार व्यक्त किए बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन के निदेशक द्वारा शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है एमयूसीसी के निदेशक के द्वारा बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन के निदेशक श्री ललित कुमार सिंह को बुके एवं अंग वस्त्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रीय गान के साथ सभा की समाप्ति की गई ।











No comments:
Post a Comment