Thursday, 21 March 2024

01/03/2023 शून्य भेदभाव दिवस

 आज दिनांक 01/03/23 को एमयूसीसी बांका के प्रांगण में शून्य भेदभाव दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में हौसला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका आयोजन बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन एवम एमयूसीसी बांका के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति श्री संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्णकांत कुमार (सहायक निदेशक कृषि विभाग), श्री शशिकांत शुक्ला (राजस्व अधिकारी बांका), एवं श्री श्रवण सहगल (जिला युवा अधिकारी बांका), भा0जनता युवा मोर्चा के रंजीत यादव जी उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान के निदेशक राजिक राज के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। तथा सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि महोदय के द्वारा रिबन काटकर की गई।तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन की गई एवं अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित की गई।इस हौसला टूर्नामेंट में विनर टीम का नाम आजाद टीम था जिसके कप्तान अमित कुमार थे। तथा रनर टीम का नाम वीर टीम था जिसके कप्तान प्रीतम सिंह थे। बैडमिंटन टूर्नामेंट में साक्षी कुमारी प्रथम रही और द्वितीय आदिती कुमारी रही ।।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सन्नी मिश्रा,अंकित,सोनू, आयुष,उस्मान,सादिक इत्यादि की अहम भूमिका रही।



















No comments:

Post a Comment