बिहार स्थापना दिवस एवम विश्व जल संरक्षण दिवस 2023
************************************************
आज दिनांक 22/03/ 2023 को एमयूसीसी बांका के प्रांगण में बिहार स्थापना दिवस एवं विश्व जल संरक्षण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज के द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस दौरान संस्थान के निदेशक एवं अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने बारी-बारी से बिहार स्थापना दिवस पर अपनी अपनी बातों को रखा।
इस वर्ष बिहार स्थापना दिवस का थीम "युवा शक्ति बिहार की प्रगति" तथा विश्व जल संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर राजिक राज के द्वारा जल के महत्व के बारे में भी बताया गया , इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने जल को बचाने का शपथ भी लिया। "विश्व को प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा, सद्भाव, करुणा वह प्रेम का संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि है हमारा बिहार" इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित चौधरी, राजेश मंडल, प्रीतम, आयुष, रोशन, रंजीत, कृष्णा,कोमल,खुशी,आज़ाद,अतहर,पीयूष,तसमीम इत्यादि की अहम भूमिका रही।।











No comments:
Post a Comment