Tuesday, 25 November 2014

B.P.S.C का 16वाँ P.T टेस्ट संपन्न

आज दिनांक 21-11-2014 दिन शुक्रवार को B.P.S.C का 16वाँ P.T टेस्ट माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेन्टर के प्रांगन में निदेशक राजिक राज कि अध्यक्षता में ये टेस्ट संपन्न हुई | ये टेस्ट वरीय उपसमाहर्ता जहानाबाद श्री ललित कुमार सिंह द्वारा संचालित कि जा रही हैं |




शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में भाग लेते परीक्षार्थी 

Monday, 24 November 2014

धूम-धाम से मनाया गया कौमी एकता दिवस

हर साँस में अगर मिलने कि कामना हो तो समझो कौमी एकता है

आज दिनांक 19/11/2014 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान से माइक्रो युनिक कंप्यूटर सेंटर के प्रांगन में कौमी एकता दिवस धूम-धाम से मनाया गया | कार्यक्रम का सुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज, सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया | इस अवसर सभी छात्र-छात्राओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया | श्री सिंह ने कहा कि हर साँस में अगर मिलने कि कामना हो तो समझो कौमी एकता है | निदेशक राजिक राज ने कहा कि देश कि एकता व अखंडता को हमेशा बनाये रखने कि अपील कि व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के जीवनी पर प्रकाश डाला |
कौमी एकता के दिन निम्न पुरुस्कार वितरण किया गया

हिन्दी पखवाड़ा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का पुरुस्कार प्रभात खबर के अनिमेष प्रकाश के व्यक्तिगत द्वारा वितरण किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर नाजिश कौशर, द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी व तृतीय स्थान पर लालपरी मनोहर साथ ही बाल दिवस के मौके पर आयोजित (बाल संरक्षन) भाषण प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान पर नाजिश कौशर व तृतीय स्थान पर सोनम कुमारी रही |









कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज, सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंद्रा गाँधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 


माइक्रो यूनिक  कंप्यूटर सेंटर  के निदेशक राजिक राज ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
सी.एस.टी. के शिक्षक सोनू कुमार सिंह  ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
कार्यक्रम समन्वयक, युवा कार्य, खेल, कला एवं संस्कृति भागलपुर प्रमंडल के रामकिशोर सिंह ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं केबीच बीच रखा
प्रथम पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा लालपरी मनोहर
द्वितीय  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा रूबी कुमारी
प्रथम  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा साक्षी कुमारी
द्वितीय  पुरुस्कार प्राप्त करती माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की छात्रा नाजिस कौशर


Wednesday, 19 November 2014

प्रशिक्षण में कंप्यूटर शिक्षा में बल

रविवार को नेहरु युवा क्लब द्वारा दोमुहन में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है | इसका उद्घाटन केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने किया | मौके पर संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि जनकल्याणार्थ सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने में सहयोग कि अपील कि | भ्रष्टाचार के साथ-साथ अन्य सामाजिक बुरइयो का मुखर विरोध करने में बल दिया | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने बताया कि आधुनिक युग में स्लेट पेंसिल कि जगह अब कंप्यूटर ने ले लिया है | आज बच्चो के साथ युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान होना  अत्यंत अवश्यक हो गया है | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के इस कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा क्लब द्वारा किया गया | प्रशिक्षण सिविर में अतिथि के रूप में दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव थे | 



दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य रखा 

दक्षिणी वारने के मुख्या प्रोफेसर सुरेश यादव ने प्रमाण पत्र वितरण किया 
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने प्रमाण पत्र वितरण किया 
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने प्रमाण पत्र वितरण किया 



Tuesday, 18 November 2014

नेहरु युवा केंद्र का 26वाँ स्थापना दिवस

नेहरु युवा केंद्र का 26वाँ स्थापना दिवस माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में शुक्रवार को समाहरोहपूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का शुभ आरम्भ डायट प्राचार्य श्री जयकांत पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया | समाहरोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य दिशाओ में अच्छी पहल कर रही है | अब इसके सदस्य बल संरक्षण कि जिम्मेदारी भी संभाले | यानी बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करे | नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने कहा कि पंडित नेहरु हमेशा बालविकास कि प्रेरणा हमेशा देशवासियों को दिया करते थे | आज समय है कि युवा बाल संरक्षण कि दिशा में काम कर देश के विकास में अपना योगदान कर सकते है | उन्होंने एनवाईके परिवार से इस दिशा में पहल करने कि बात कही | कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर सिंह ने कहा कि एनवाईके युवाओ को शिक्षा, कौशल व खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने को कह रहा है | कहा कि शिक्षा ऐसा हथियार है, जिससे सारी समस्या परास्त हो सकती है | साथ ही उन्होंने बाल मजदूरी रोकने कि अपील कि | ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सके | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़ीक राज ने कहा कि व्यक्ति के स्त्रोत शिक्षा है | इसलिए ज्ञान अर्जन को प्राथमिकता दे | इस दरम्यान कई छात्र-छात्राओं ने अपनी बात राखी | साथ ही सभी ने एक-एक बच्चे को शिक्षित करने का संकल्प लिया |




पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर  कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया 

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा 
डायट के प्राचार्य श्री जयकांत पासवान ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर सिंह ने  सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्रा साक्षी कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा



माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्र  ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर की वरीय छात्र जीतेन्द्र कुमार  ने सभी छात्र-छात्राओं के बीच अपना वक्तव्य रखा

Monday, 10 November 2014

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बांका में प्रोजेक्टर से कंप्यूटर का प्रथम क्लास

आज दिनांक 08.11.2014 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बांका में प्रोजेक्टर से कंप्यूटर का प्रथम क्लास  लिया गया । जिसको संचालक सेंटर के निदेशक राजिक राज स्वमं कर रहे थे । इस क्लास में कंप्यूटर के विभिन्न पैकेज  एम० एस० ऑफिस, विंडोज 7, एच.टी.एम.एल,  इंटरनेट, नेटवर्किंग इत्यादि की जानकारी  टूटोरियल (वीडियो सी० डी०) द्वारा दी गई । जिसमे सुशील कुमार, गौतम कुमार, अमन कुमार, साक्षी कुमारी ट्रेनर के रूप में मौजूद थे ।




बारीकी से समझती  ट्रेनर साक्षी  
प्रोजेक्टर के स्क्रीन पर क्लास का आनंद लेते छात्र-छात्राएं 

Wednesday, 5 November 2014

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में सतर्कता जागरूकता अभियान मनाया गया

आज दिनांक 01-11-2014 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान कि अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता अभियान मनाया गया जिसमे माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं कि उपस्थिति रही |




रन  फॉर  यूनिटी में  माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज, बंका नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान व सभी छात्र-छात्राओं ने  सपथ 


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने सतर्कता जागरूकता अभियान पर अपना वक्तव्य रखा 

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने सतर्कता जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला