Sunday, 24 January 2016

महापुरुषों की प्रतिमा को सजाएंगे एनवाईके एवं एम यु सी सी के युवा

नेहरु युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में महापुरुषों की मूर्ति धुलाई कार्यक्रम का आगाज हो गया | एम् यु सी सी के सदस्यों ने सर्वप्रथम शनिवार को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई की | तत्पश्चात प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी | जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान ने कहा की सुभास चन्द्र की जयंती से लेकर शहादत  दिवस तक यह कार्यक्रम पुरे शर में चलेगा | इस दरम्यान सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई होगी|
इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ता व युवा क्लबों से सहयोग की  अपील | मौके पर एम् यु सी सी निदेशक राजिक राज ने कहा की महापुरुषों का  आजादी की लडाई में विशेष योगदान रहा था | आज की पीढ़ी को चाहिए की कुछ समय निकलकर वे सार्वजनिक प्रतिमाओं को संरक्षण दे | उन्होंने कहा की यह कार्य सिर्फ प्रशासन का नहीं है | समाज भी इसमे भागीदारी निभा सकता है | सफाई कार्यक्रम में अली, प्रेम, निशु, शुभम,राजेश, संजू, रौशन, बिट्टू, विशाल, सहित एम् यु सी सी परिवार ने मुख्य भूमिका निभाई |   
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने प्रतिमा की साफ सफाई की

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के सदस्यगण ने प्रतिमा की साफ सफाई की 

Thursday, 21 January 2016

प्रशिक्षण में युवाओं के नेतृत्व क्षमता पर बल

चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझौनी में तिन दिवसीय गैर आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है | इसका शुभारम्भ फीता कट कर व दीप जला कर नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान ने किया | इस दौरान माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राज़िक  राज,  ग्राम नेहरु युवा ट्रस्ट कटोरिया ने युवाओ के नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ साथ समुदाय व समाज के निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला है | 
नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा  
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राज़िक  राज ने अपने वक्तव को सबों के बीच रखा 

Sunday, 17 January 2016

भाषण प्रतियोगिता में आनंद ने मरी बाजी

नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को हुआ | देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण विषय पर जिले भर से आये 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे फुल्ली डूमर प्रखंड के भितिया पंचायत के निवासी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया  जब की अमरपुर के दीपक व बांका की लाल पारी मनोहर क्रमशः द्वीतीय व तृतीय स्थान पर रहे | प्रथम स्थान पर चयनित आनंद को पांच हजार रुपये का पुरुस्कार मिला | जब की द्वितीय को दो व तृतीय को एक हजार रूपए का पुरुस्कार मिला | प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डायट प्राचार्य जयकान्त पासवान , साहित्यकार  शंकर दास  व युवा कार्य खेल कला एवं सांस्कृतिक के प्रमंडलीय सामान्यक राम किशोर सिंह ने निभाई | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने कहा की देशभक्ती केवल विरोधी देश के खिलाप जंग लड़ने में नही है | समाजीक कार्य में अपनी भूमिका निभाकर भी आप देश भक्त कहला सकते है | उन्होंने शिक्षित और सभ्य बनकर देश को सवारने में प्रमुख भूमिका निभाने  की बात कही | 












Saturday, 16 January 2016

बी०पी० एस०सी० क्लासेज

25-11-2015 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में बी०पी० एस०सी० की 11वीं जाँच परीक्षा का आयोजन हुआ आज का विषय था आधुनिक भारत का इतिहास  | इसकी अध्यक्षता डॉ. बी० आर० बर्णवाल तथा मिथुन कुमार कर रहे थे |

30-11-2015 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बांका में बी०पी० एस०सी०(PT) परीक्षा में सफल छात्रो को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया गया | इसकी अध्यक्षता बांका के सहायक निदेशक (ADSS) कुमार सत्यकाम के द्वारा की गई | 

06-12-2015 को बी०पी० एस०सी० की परीक्षा का आयोजन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में की गई | इस  जाँच परीक्षा का आयोजन शिक्षक सोनू सिंह के द्वारा ली गई, ज्ञात हो की परीक्षा का पूर्णांक 100 तथा निर्धारित समय 1 घंटा था | 

13-12-2015 को बी०पी० एस०सी० की 12वीं जाँच परीक्षा का आयोजन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में किया गया | इसकी अध्यक्षता डॉ. बी० आर० बर्णवाल तथा मिथुन कुमार कर रहे थे |  परीक्षा का विषय राजनीती विज्ञान था | यह परीक्षा सोनू कुमार के द्वारा किया गया |

13-12-2015 को बी०पी० एस०सी० की मुख्य परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कक्षा का आयोजन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में किया गया |यह कक्षा (ADSS) कुमार सत्यकाम के द्वारा ली गई उन्होंने मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नों का विश्लेषण कर छात्र-छात्राओं को सटीक उत्तर लिखने के गुर बताए |

20-12-2015 को बी०पी० एस०सी० की 13 वीं परीक्षा का आयोजन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में की गई |  आज का विषय राज्य व्यवस्था था |  इसकी अध्यक्षता नेहरु युवा केंद्र बांका के  जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान कर रहे थे |

05-01-2016 को  बी०पी० एस०सी० की 14वीं परीक्षा का आयोजन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में की गई | आज का विषय भारतीय राज्य व्यवस्था था |  इसकी अध्यक्षता मार्ग दर्शन टेस्ट सीरिज के अध्यक्ष सोनू कुमार की उपस्तिथि में की गई |