Saturday, 27 April 2013

शिक्षा और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण

दुराचार करने वालों को मौत से भी बड़ी सजा मिलनी चाहिए। जो दूसरे के जीवन को बर्बाद करने की हिम्मत करे उसके साथ भी कुछ ऐसा ही होना चाहिए जिससे उसके चेहरे पर कभी मुस्कान ना आवे। कुछ इस तरह की बातें सुनने को मिली प्रभात खबर की ओर से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में। बात निकली तो विमर्श भी खूब हुआ। देश में बढ़ते दुराचार की घटनाओं पर सबने एक सुर में विरोध जताया। किसी ने इसके लिए अशिक्षा को जिम्मेदार बताया तो किसी ने नैतिकता का दोष। बात निकलती है तो दूर तक उसकी गूंज जानी चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक के छात्रों ने अपनी बात जोर शोर से रखी। छात्र मनीष ने कहा की लोग कहते हैं की समाज में बढती इन घटनाओं में सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन दक्षिण भारत में तो बहुत से सिनेमाघर हैं लेकिन वहां ऐसी घटनाएँ कम सुनने को मिलती है। रश्मि ने कहा की जो हो रहा है वह सही नहीं हो रहा है सबको मिलकर ऐसे चीजों से लड़ना होगा। रूबी का कहना था की समाज की सोच बदलनी होगी। अखिलेश ने तो दुराचारियों के लिए ऐसी सजा की मांग कर दी जिससे उनका रूह कांप जाए। चांदनी ने लड़कियों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की बात कही। मौके पर उपस्थित माइक्रो यूनिक की गरिमा भारती ने कहा की कानून व्यवस्था को ठीक करना होगा। तो वहीं अधिवक्ता अर्चना वर्मा ने नैतिकता ख़त्म होने के कारण ही ऐसी घटनाएँ हो रही है। इस अवसर पर माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज ने दुराचारियों के लिए कठोर सजा की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित सिंह ने कहा की शिक्षा में सुधार, सामाजिक व्यवस्था का सही क्रम और लिंगानुपात को बैलेंस करना होगा तभी कुछ उपाय संभव है। मौके पर प्रभात खबर के संजीव ने भी अपनी बात  रखी। इस परिचर्चा का संचालन माइक्रो यूनिक के रोहित कश्यप ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते रोहित 

विमर्श का एक दृश्य 
अपनी बात रखती छात्रा 

अपनी बात रखती छात्रा 


अपनी बात रखती छात्रा 

अपनी बात रखती गरिमा भारती 

अपनी बात रखते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज 

अपनी बात रखती छात्रा 

अपनी बात रखती अधिवक्ता और माइक्रो यूनिक की छात्रा अर्चना वर्मा 

अपनी बात रखते वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह 

Monday, 22 April 2013

जागृति कप में माइक्रो यूनिक का जलवा

जैसा की आप सभी जानते हैं की माइक्रो यूनिक संस्थान सिर्फ कंप्यूटर की शिक्षा ही नहीं वरन छात्रों के  सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संस्थान है। माइक्रो यूनिक का एक और मात्र एक ही उद्देश्य है छात्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ। छात्रों का विकास कैसे हो इसके लिए माइक्रो यूनिक हमेशा तत्पर रहता ह। शहर में होने वाले हर गतिविधि में संस्थान की अग्रणी भूमिका रहती है। कार्यक्रम चाहे संगीत से जुड़ा हो, शिक्षा से जुड़ा हो, युवाओं के विकास से जुड़ा हो या फिर खेल से जुड़ा हो माइक्रो यूनिक पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहता है। अभी कुछ ही समय पहले बांका में पहली बार महिला क्रिकेट का आयोजन हुआ। बांका के लिए जागृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता ऐतिहासिक रहा। और इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह हम भी बने। जी हां हममतलब माइक्रो यूनिक ने  इस प्रतियोगिता में आयोजक की भूमिका बखूबी निभाई। हम लगे रहे पूरे तन मन धन से। प्रतियोगिता के दौरान बांका की सांसद पुतुल कुमारी भी आयीं उन्होंने भी हमारी सराहना की। प्रतियोगिता के उद्घाटन की मुख्य अतिथि बांका की  जिला परिषद् अध्यक्षा श्वेता कुमारी और फाइनल की मुख्य अतिथि भागलपुर की उपमेयर प्रीति शेखर ने भी इस आयोजन के लिए तारीफ की। इस आयोजन को सफल बनाने में बांका के बेलहर प्रखंड के बीडीओ सह  आईएएस मिथिलेश मिश्र, जेलर कृपाशंकर पाण्डेय, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, एडवाइजर रोहित कश्यप, पारितोष पारस, बिभांशु,  प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी, अनिमेष प्रकाश की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
माइक्रो यूनिक महिला जागृति कप का आयोजक 

उद्घोषक की भूमिका में छाए रहे संस्थान के पारितोष पारस 

भागलपुर की उपमेयर प्रीति शेखर,  आईएएस मिथिलेश मिश्र , जेलर नंद किशोर ठाकुर ,  वरीय उपसमाहर्ता ज्ञानेन्द्र जी  और राजिक जी 



Add caption
 फाइनल मैच का एक दृश्य 


माइक्रो यूनिक चौके-छक्के के लिए पुरस्कार लेती खिलाड़ी 

उपविजेता कस्तूरबा की टीम को कप देते मिथिलेश मिश्र और उनकी पत्नी , साथ हैं राजिक जी, रोहित, पारितोष 


विजेता टीम को कप देतीं बांका के जिलाधिकारी की पत्नी शिखा  जी, मिथिलेश जी

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांका की सांसद पुतुल कुमारी भी पहुंची , साथ हैं मिथिलेश जी, राजिक जी , पारितोष , रोहित 

मैन ऑफ़ थे मैच को ट्रॉफी देती सांसद साथ हैं मिथिलेश जी, रोहित 

प्रतियोगिता के उद्घाटन की मुख्य अतिथि बांका की जिला परिषद् अध्यक्षा श्वेता कुमारी से ट्रॉफी लेती  विजेता  टीम की खिलाड़ी 

Sunday, 21 April 2013

छात्रों ने दिखाया दमख़म

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। संस्थान सिर्फ कंप्यूटर की शिक्षा ही नहीं वरन कला, संस्कृति, खेलकूद, सामाजिक कार्यक्रमों में भी आगे रहता है। समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजन संस्थान में होते रहते हैं। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों का विकास रहता है। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में विगत 1 3 अप्रैल को संस्थान में क्विज का आयोजन हुआ। संस्थान के छात्र-छात्राओं की शानदार भागीदारी रही। कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्नों का छात्रों ने खूब जवाब दिया। कुल 2 0 ग्रुप में विभाजित छात्रों ने चार राउंड तक चले इस प्रतियोगिता के रोमांच तो अंत तक बरक़रार रखा। सबसे ज्यादा अंक बटोरने वाले प्रथम तीन ग्रुप को प्रभात खबर के अनिमेष प्रकाश के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राजिक राज, एडवाइजर रोहित कश्यप, परितोष पारस, अमित,अली,  रेहान, अमन, मनीष आदि उपस्थित थे।
उपस्थित छात्रों के मन में बना रहा कौतूहल 

प्रश्न पूछते रोहित साथ हैं राजिक जी, परितोष, मनीष, रेहान 

कुछ यूँ हुआ संचालन 

अपनी बात रखते राजिक जी 

विजताओं को प्रभात खबर के अनिमेष ने किया पुरस्कृत 

विजताओं को प्रभात खबर के अनिमेष ने किया पुरस्कृत 

विजताओं को प्रभात खबर के अनिमेष ने किया पुरस्कृत 

टीम माइक्रो यूनिक उत्साह से लबरेज

Wednesday, 3 April 2013

नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति

अगर दुनिया की अनुपम चीजों की श्रृंखला बनायी जाए तो महिलाओं का स्थान उसमे सबसे ऊपर होगा। अगर बात करें तो नारी के बिना इस विश्व की कल्पना भी मुश्किल है। नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति। नारी तुम श्रद्धा हो, तुम जननी हो, तुम हो तो हम है। जैसे बिन पानी सब सुन उसी तरह बिन नारी सब सुन। नारी अब सिर्फ कुलवधू नहीं वरन विकास में साझी भागीदार है। नारी अब अपना हक़ लेकर रहेगी। कुछ ऐसे ही उद्गार आधी आबादी की ओर से सुनने को मिला। मौका था अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का। महिला और आज का समाज विषय पर एक से बढ़कर एक बात सुनने को मिली। किसी ने हक़ की बात की तो कोई भविष्य की राह तैयार करने को उत्सुक दिख रही थी। माइक्रो यूनिक की गरिमा भारती ने कहा की हमारी बातों को अब कोई अनसुना नहीं कर सकता, हमारी बात अब सुननी ही होगी। हिना प्रवीण की माने तो अगर नारी शिक्षित हो तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। इस अवसर पर माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज ने कहा की छात्राओं को आगे बढ़ने में उनका संस्थान हर संभव मदद देने को कृतसंकल्पित है। मौके पर उपस्थित प्रभात खबर बांका के ब्यूरो चीफ संजीव जी ने भी आधी आबादी की हक़ की लड़ाई में प्रभात खबर के योगदान और भविष्य की योजना के बारे में बात की। माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित कश्यप ने कहा की आज धरती से लेकर आसमान तक महिलाओं ने दम-ख़म दिखाया है जो काबिलेतारीफ है। आयोजित परिचर्चा में बेहतरीन बात रखने के लिए तीन छात्राओं हिना प्रवीण, खुशबू और कोमल को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में अपना विचार रखते रोहित, साथ हैं राजिक जी, गरिमा भारती और मधुकर झा

उपस्थित छात्र-छात्रा

विचार रखतीं गरिमा भारती

आयोजित परिचर्चा में कुछ यूँ नजर आये विद्यार्थी

अपनी बात रखते प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी

कोमल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित करते संजीव जी साथ हैं रोहित जी

खुशबू को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित करती माइक्रो यूनिक की गरिमा भारती

हिना प्रवीण को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, गरिमा भारती, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी और माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित जी


परिचर्चा का एक दृश्य

माइक्रो यूनिक के गौतम ने किया ध्यन्वाद ज्ञापन


स्वरोजगार करें, आगे बढ़ें

स्वरोजगार सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप सही दिशा में सही मेहनत से प्रयास करेंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। स्वरोजगार में एक बार सफल हो गए तो मानिये दुनिया आपकी है। ये बातें सूक्ष्म, लघु और मध्यम विकास संस्थान (एमएसएमइ) के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण ने आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। आपको बता दें की सूक्ष्म,लघु और मध्यम मंत्रालय की और से अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डीटीपी विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 2 1  छात्रों ने भाग लिया। एक माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन 4  मार्च 2 0 1 3  को हुआ। समापन अवसर पर एमएसएमइके हरिनारायण जी ने स्वरोजगार कैसे करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज ने भी छात्रों को स्वरोजगार के फायदे बताये। कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित कश्यप ने भी छात्रों को जानकारी दी साथ ही ध्यन्वाद ज्ञापन भी किया। कार्यक्रम में संस्थान के विभांशु, अमित,रेहान, दानिश, अमन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विचार रखते हरिनारायण जी


उपस्थित छात्र-छात्रा


अपनी विचार रखती छात्रा


विचार रखते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेते सोना लाल


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेती छात्रा


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेती छात्रा


संबोधित करते एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण



ध्यन्वाद ज्ञापन सह विचार रखते माइक्रो यूनिक के रोहित


हल्के-फुल्के अंदाज़ में कुछ यूँ दिखे राजिक जी, रोहित, कर्ण साहब और हरिनारायण जी