Wednesday, 3 April 2013

नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति

अगर दुनिया की अनुपम चीजों की श्रृंखला बनायी जाए तो महिलाओं का स्थान उसमे सबसे ऊपर होगा। अगर बात करें तो नारी के बिना इस विश्व की कल्पना भी मुश्किल है। नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति। नारी तुम श्रद्धा हो, तुम जननी हो, तुम हो तो हम है। जैसे बिन पानी सब सुन उसी तरह बिन नारी सब सुन। नारी अब सिर्फ कुलवधू नहीं वरन विकास में साझी भागीदार है। नारी अब अपना हक़ लेकर रहेगी। कुछ ऐसे ही उद्गार आधी आबादी की ओर से सुनने को मिला। मौका था अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का। महिला और आज का समाज विषय पर एक से बढ़कर एक बात सुनने को मिली। किसी ने हक़ की बात की तो कोई भविष्य की राह तैयार करने को उत्सुक दिख रही थी। माइक्रो यूनिक की गरिमा भारती ने कहा की हमारी बातों को अब कोई अनसुना नहीं कर सकता, हमारी बात अब सुननी ही होगी। हिना प्रवीण की माने तो अगर नारी शिक्षित हो तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। इस अवसर पर माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज ने कहा की छात्राओं को आगे बढ़ने में उनका संस्थान हर संभव मदद देने को कृतसंकल्पित है। मौके पर उपस्थित प्रभात खबर बांका के ब्यूरो चीफ संजीव जी ने भी आधी आबादी की हक़ की लड़ाई में प्रभात खबर के योगदान और भविष्य की योजना के बारे में बात की। माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित कश्यप ने कहा की आज धरती से लेकर आसमान तक महिलाओं ने दम-ख़म दिखाया है जो काबिलेतारीफ है। आयोजित परिचर्चा में बेहतरीन बात रखने के लिए तीन छात्राओं हिना प्रवीण, खुशबू और कोमल को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में अपना विचार रखते रोहित, साथ हैं राजिक जी, गरिमा भारती और मधुकर झा

उपस्थित छात्र-छात्रा

विचार रखतीं गरिमा भारती

आयोजित परिचर्चा में कुछ यूँ नजर आये विद्यार्थी

अपनी बात रखते प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी

कोमल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित करते संजीव जी साथ हैं रोहित जी

खुशबू को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित करती माइक्रो यूनिक की गरिमा भारती

हिना प्रवीण को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, गरिमा भारती, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी और माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित जी


परिचर्चा का एक दृश्य

माइक्रो यूनिक के गौतम ने किया ध्यन्वाद ज्ञापन


No comments:

Post a Comment