Wednesday, 3 April 2013

स्वरोजगार करें, आगे बढ़ें

स्वरोजगार सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप सही दिशा में सही मेहनत से प्रयास करेंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। स्वरोजगार में एक बार सफल हो गए तो मानिये दुनिया आपकी है। ये बातें सूक्ष्म, लघु और मध्यम विकास संस्थान (एमएसएमइ) के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण ने आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। आपको बता दें की सूक्ष्म,लघु और मध्यम मंत्रालय की और से अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डीटीपी विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 2 1  छात्रों ने भाग लिया। एक माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन 4  मार्च 2 0 1 3  को हुआ। समापन अवसर पर एमएसएमइके हरिनारायण जी ने स्वरोजगार कैसे करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज ने भी छात्रों को स्वरोजगार के फायदे बताये। कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक के सलाहकार रोहित कश्यप ने भी छात्रों को जानकारी दी साथ ही ध्यन्वाद ज्ञापन भी किया। कार्यक्रम में संस्थान के विभांशु, अमित,रेहान, दानिश, अमन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विचार रखते हरिनारायण जी


उपस्थित छात्र-छात्रा


अपनी विचार रखती छात्रा


विचार रखते माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेते सोना लाल


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेती छात्रा


प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेती छात्रा


संबोधित करते एमएसएमइ के डिप्टी डायरेक्टर ए के कर्ण



ध्यन्वाद ज्ञापन सह विचार रखते माइक्रो यूनिक के रोहित


हल्के-फुल्के अंदाज़ में कुछ यूँ दिखे राजिक जी, रोहित, कर्ण साहब और हरिनारायण जी

No comments:

Post a Comment