Monday, 22 April 2013

जागृति कप में माइक्रो यूनिक का जलवा

जैसा की आप सभी जानते हैं की माइक्रो यूनिक संस्थान सिर्फ कंप्यूटर की शिक्षा ही नहीं वरन छात्रों के  सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संस्थान है। माइक्रो यूनिक का एक और मात्र एक ही उद्देश्य है छात्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ। छात्रों का विकास कैसे हो इसके लिए माइक्रो यूनिक हमेशा तत्पर रहता ह। शहर में होने वाले हर गतिविधि में संस्थान की अग्रणी भूमिका रहती है। कार्यक्रम चाहे संगीत से जुड़ा हो, शिक्षा से जुड़ा हो, युवाओं के विकास से जुड़ा हो या फिर खेल से जुड़ा हो माइक्रो यूनिक पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहता है। अभी कुछ ही समय पहले बांका में पहली बार महिला क्रिकेट का आयोजन हुआ। बांका के लिए जागृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता ऐतिहासिक रहा। और इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह हम भी बने। जी हां हममतलब माइक्रो यूनिक ने  इस प्रतियोगिता में आयोजक की भूमिका बखूबी निभाई। हम लगे रहे पूरे तन मन धन से। प्रतियोगिता के दौरान बांका की सांसद पुतुल कुमारी भी आयीं उन्होंने भी हमारी सराहना की। प्रतियोगिता के उद्घाटन की मुख्य अतिथि बांका की  जिला परिषद् अध्यक्षा श्वेता कुमारी और फाइनल की मुख्य अतिथि भागलपुर की उपमेयर प्रीति शेखर ने भी इस आयोजन के लिए तारीफ की। इस आयोजन को सफल बनाने में बांका के बेलहर प्रखंड के बीडीओ सह  आईएएस मिथिलेश मिश्र, जेलर कृपाशंकर पाण्डेय, माइक्रो यूनिक के निदेशक राजिक राज, एडवाइजर रोहित कश्यप, पारितोष पारस, बिभांशु,  प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख संजीव जी, अनिमेष प्रकाश की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
माइक्रो यूनिक महिला जागृति कप का आयोजक 

उद्घोषक की भूमिका में छाए रहे संस्थान के पारितोष पारस 

भागलपुर की उपमेयर प्रीति शेखर,  आईएएस मिथिलेश मिश्र , जेलर नंद किशोर ठाकुर ,  वरीय उपसमाहर्ता ज्ञानेन्द्र जी  और राजिक जी 



Add caption
 फाइनल मैच का एक दृश्य 


माइक्रो यूनिक चौके-छक्के के लिए पुरस्कार लेती खिलाड़ी 

उपविजेता कस्तूरबा की टीम को कप देते मिथिलेश मिश्र और उनकी पत्नी , साथ हैं राजिक जी, रोहित, पारितोष 


विजेता टीम को कप देतीं बांका के जिलाधिकारी की पत्नी शिखा  जी, मिथिलेश जी

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांका की सांसद पुतुल कुमारी भी पहुंची , साथ हैं मिथिलेश जी, राजिक जी , पारितोष , रोहित 

मैन ऑफ़ थे मैच को ट्रॉफी देती सांसद साथ हैं मिथिलेश जी, रोहित 

प्रतियोगिता के उद्घाटन की मुख्य अतिथि बांका की जिला परिषद् अध्यक्षा श्वेता कुमारी से ट्रॉफी लेती  विजेता  टीम की खिलाड़ी 

No comments:

Post a Comment