Friday, 27 November 2015

बीपीएससी क्लासेज के आठ छात्रों ने पीटी में मारी बाजी

वैशाली के डीसीएलआर ललित कुमार सिंह के द्वारा शहर के माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में चलाए जा रहे बीपीएससी क्लासेज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है | विगत दो साल से संचालित संस्था ने छात्र-छात्राओं के बिच प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर एक अलग अलख जगाया है | साथ ही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज के अथक मेहनत ने पहली ही बार में रंग दिखा दिया | शनिवार की देर शाम बीपीएससी की पीटी की परीक्षा का परिणाम सामने आया है | परिणाम से संस्था के सभी छात्रों सहित अन्य को झुमने पर मजबूर कर दिया | संस्था के आठ परीक्षार्थी में से सात ने पीटी परीक्षा में पास कर लिया है | मिथुन कुमार, डॉ. बी. आर. वर्णवाल, रंधीर कुमार, राजकुमार, सौरभ सुमन, ने सफलता की पहली सीढ़ी को पर कर लिया है | वहीँ डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने बताया की ये इनकी खुद की मेहनत है | इन्हें अब और मेहनत करने की जरूरत है | वही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने कहा कि इन्होने अपने मेहनत और लगन से संस्था का नाम रौशन किया है | इन सभी की सफलता पर डीसीएलआर कुमार सत्यकाम ने सभी को बधाई दी है |

डॉ. बी. आर. वर्णवाल
 मिथुन कुमार 
 राज कुमार 
 रंधीर कुमार 
सौरभ सुमन 


Saturday, 14 November 2015

धूम-धाम से मना नेहरु युवा केंद्र का स्थापना दिवस

आज दिनांक 14-11-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में नेहरु युवा केंद्र स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया | इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान एवं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज नेहरु जी के फोटो माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |

 
नेहरु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वक श्री अमल किशोर  ने किया 




 नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वक श्री अमल किशोर ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा 
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा

Thursday, 15 October 2015

स्वच्छता से समाज को मिलती है उर्जा

भारत स्वच्छता मिशन दिवस 
आज दिनांक 15-अक्टूबर-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में भारत स्वच्छता मिशन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर में गुरुवार को मनाया गया इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | शिक्षा विद हरी नारायण सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया इसके तहत सड़क के साफ-सफाई के साथ कूड़ा कचरा को नियत स्थान पर रख कर उसे नष्ट किया गया उसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बात प्रमुखता से रखी सभी ने एक मत से स्वच्छ रहने का नारा बुलंद करने पर बल दिया श्री सिंह ने कहा की स्वच्छता से समाज को उर्जा मिलती है जिसमे विकास की गति भी तेज होती है | निदेशक राज़िक राज ने कहा की स्वच्छता को धर्म और अपना दायित्व समझना होगा | गन्दगी न फ़ैलाने के साथ इसकी रोक थाम के लिए मजबूत कदम उठाने की जरूरत है | उन्होंने सभी को अपने घर व आस-पास नियमित सफाई करने की बात कही | इस मौके पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के वरीय छात्र सुशिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे |
                                 
 सफाई करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक और शिक्षाविद  श्री हरी नारायण सिंह वो वारिये छात्र सुशिल कुमार और अन्य 
 छात्र - छात्राओं ने भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया 
 प्रार्थना करते निदेशक  एवं  छात्र - छात्राएं  
                                  
                                 
                                  
 सभा को संबोधित कर ते ऍम यू सी सी  के निदेशक राजिक राज 

                                 
सभा को संबोधित करते शिक्षा विद हरिनारायण जी  वरीय छात्र सुशिल कुमार जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 84 वीं जन्म दिवस पे उनकी जीवनी पे प्रकाश डाला ||

Tuesday, 6 October 2015

धूम-धाम से मनाई गई गाँधी जयन्ती सह शास्त्री जयंती

आज दिनांक 02-10-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान से माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के प्रांगण में गाँधी जयन्ती सह शास्त्री जयंती मनाई गई | इस का नेतृत्व माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने किया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह तथा Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह द्वारा की गई | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया | सभी छात्र-छात्राओं ने गाँधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला |



गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह,  Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज के द्वारा किया गया |
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने बापू और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला 
 ध्यानमग्न होकर सुनते छात्रगण 
माइक्रो यूनिक कोम्पुटर सेण्टर के वरीय छात्र सुशिल कुमार ने अपना वक्तव्य रखा 
संजीवनी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरी नारायण सिंह ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा
 Competition Success Tutorial के निदेशक सोनू कुमार सिंह ने अपना वक्तव्य सबों के बिच रखा
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर की छात्रा लालपरी मनोहर ने अपना वक्तव्य सभी गणमान्य के बिच रखा 
माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के छात्र  संतोष कुमार  ने अपना वक्तव्य सभी गणमान्य के बिच रखा 

Sunday, 20 September 2015

युवा खीचेंगे विकास की : जिला समन्वयक

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय भासन प्रतियोगिता  का आयोजन गुरुवार को (17 /09 /2015 ) माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर में हुआ ! राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय युवा विषय पर प्रतिभागियों ने अपने अपने पक्ष रखे। 
विषय कुछ इस प्रकार था, राष्ट्र निर्माण  के लिए भारतीय युवा जिनमें कुछ  मुद्दे स्लोगन के रूप में निंम्वत थे। 
1. सबके साथ सतत प्रयास 
              अथक प्ररिश्रम निरंतर विकास 
2. श्रेष्ठ भारत स्किल इंडिया 
               डिजिटल इंडिया , मेक इन इंडिया 
      बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ  
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लाल परी मनोहर दूसरे स्थान पर शानू प्रिया तथा तीसरे स्थान पर शंतोष कुमार दास रहे | आयोजन की अध्यक्षता कर रहे जिला  युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने कहा की भारतीय युवाओं ज्ञान व कौशल का अपार भंडार है | वे अपनी शक्ति से विकास की लकीर खीच सकते है इसके लिए केवल युवाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी | साथ अपना शतप्रतिशत अनुकूल रस्ते पर लगना होगा | उन्होंने युवाओं को शिक्षित व सुयोग्य बनाने को कहा | वहीं इस दौरान युवाओं को मतदाता जागरूकता के लिए भी कार्य करने की बात कही गई | युवाओं को मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने को कहा गया | भाषण प्रतियोगिता में चयन कर्ता की भूमिका शिक्षक कौशल कुमार व मिथुन कुमार ने निभाया | इस मौके पर संस्थान के निदेशक राज़िक राज मुख्य तौर पर उपस्थित थे |