Saturday, 26 November 2022

26/11/2022 को संविधान दिवस डाइट परिसर में nyk द्वारा मनाया गया

 आज दिनांक 26/11/2022 को संविधान दिवस के अवसर पर भाषण, क्विज, निबंध लेखन एवं चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार,नेहरू युवा केन्द्र बाँका के तत्वावधान में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट),बांका के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन माननीय सांसद महोदय, बांका के द्वारा की गई तथा इस दौरान जिला युवा समन्वयक , MUCC के निदेशक राजिक राज , शिक्षक संतोष रजक, भा0ज0युवा मोर्चा के रंजीत यादव,नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा गरिमा भारती एवं अन्य अतिथी गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में MUCC, बांका के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर सहभागिता की एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में MUCC, बांका की सुरभि ने चित्रकला में प्रथम, मुस्कान ने क्विज में प्रथम एवं रंजीत ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके साथ ही अन्य छात्र - छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित कर प्रतियोगिता से अनेक अनुभव प्राप्त किये। संस्थान के निदेशक द्वारा इन सभी छात्र- छात्रा






ओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

Friday, 18 November 2022

आज दिनांक 16/11/2022 से MUCC में English Spoken Classes की शुरुआत की गई ।।


 आज दिनांक 16/11/2022 से MUCC में English Spoken Classes की शुरुआत की गई ।।



INDIAN RED CROSS SOCIETY BLOOD SERVICES रक्त दान महादान

  

रक्त दान महादान








आज दिनांक 14/11/ 2022 दिन सोमवार MUCC के प्रांगण में (बाल दिवस) नेहरू जयंती के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का आयोज MUCC के निदेशक राजिक राज एवं MUCC के छात्र एवं छात्रा ने मिलकर किया

 आज दिनांक 14/11/ 2022 दिन सोमवार MUCC के प्रांगण में (बाल दिवस) नेहरू जयंती के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का आयोज MUCC के निदेशक राजिक राज एवं MUCC के छात्र एवं छात्रा ने

मिलकर किया । इस कार्यक्रम की - अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इसके अलावा उपस्थित अतिथियों, संस्थान के निदेशक एवं छात्र- छात्राओं ने नेहरू के विचारों के बारे में अपनी बातें रखकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इसके साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु कक्षा का शुभारम्भ भी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री मिथलेश कुमार के द्वारा की गई।।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू,पूजा,राजेश,रंजीत,अंकित, आयुष,प्रीतम आज़ाद इत्यादि की अहम भूमिका रही।।







13/ 11/2022, रविवार को एमयसीसी के प्रांगण में यूपीएससी, बीपीएससी ,एसएससी प्रारंभिक परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन

 मीडिया बंधुओं का बहुत बहुत आभार अगर वो सपोर्ट नही करते तो इहनी संख्याओं में छात्र mucc नही पहुंच पाते आप सभी मीडिया बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद।।

आज दिनांक 13/ 11/2022, रविवार को एमयसीसी के प्रांगण में यूपीएससी, बीपीएससी ,एसएससी प्रारंभिक परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन श्री ललित कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सीतामढ़ी के तत्वाधान में नि:शुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम के बैनर तले श्री शशिकांत शुक्ला ,बिहार राजस्व सेवा,बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री मिथिलेश कुमार ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित हुए साथ ही अन्य अतिथियों के रूप में श्री अमन कुमार सिंह ,प्रबंधक ,यूको बैंक, मार्गदर्शक श्री श्रवण कुमार सहगल, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, बांका ,श्री प्रकाश चंद्र यादव ,शिक्षक, बिहार सरकार, श्री संतोष कुमार रजक ,शिक्षक ,बिहार सरकार, श्री राजीव कुमार, पीओ, बिहार सरकार, श्री कुंज बिहारी यादव ,कार्यपालक गृह मंत्रालय ,भारत सरकार ,प्रोफेसर जयकांत झा, डॉ राहुल सिंह ,शिक्षक, बिहार सरकार ,श्री गौतम पासवान, शिक्षक ,बिहार सरकार ,मोहम्मद तारिक इस्माइल ,संस्थापक ,सोना मेमोरियल फाउंडेशन, श्री बमबम यादव ,श्री शंभू कुमार यादव, थाना प्रभारी ,बांका, श्री प्रवीण कुमार,सेंट्रल बैंक, बांका के द्वारा वर्ग व्यवस्था ,ज्ञान- विज्ञान की बातों को रखा गया ।प्रोफेसर विश्वजीत कुमार सिंह, पीबीएस कॉलेज ,बांका मौके पर संस्थान के निदेशक एवं एमयूसीसी के संरक्षक श्री उपेंद्र सिंह यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अपने -अपने विचारों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बीच रखा। इस बीच बमबम यादव,संवेदक और प्रवीण कुमार घोष के द्वारा संस्थान को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट टीवी संस्थान को भेंट के रूप में दी गई ।समिति के वरिष्ठ सदस्य व अन्य सन्नी मिश्र,राजेश मंडल, मिथुन, मनोज, सोनू ,पूजा ,राजीव ,मुस्कान, फोजिया ,मुकुल, रौशन ,प्रीतम,आयुष, सलीम,अंकित इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।