Monday, 31 December 2012

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया भाग

आज इस वर्ष का आखिरी दिन है। कल नया साल आने वाला है। यह साल बहुत कुछ कह गया। हमने भी साल के अंतिम दिनों में कई कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। नेहरु युवा केंद्र बांका की ओर से आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमारे संस्थान के निदेशक राजिक राज और पारितोष पारस ने प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया। 22-12-2012 से 26-12-2012 तक आयोजित प्रशिक्षण में बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, वरीय उपसमाहर्ता ललित सिंह, डीपीओ अरविन्द झा, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप आदि ने मेंटर यूथ क्लब के प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 22-12-12 को हुआ। इस अवसर पर बांका की जिला परिषद् अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, नेहरु युवा केंद्र, बिहार के मंडल निदेशक सैय्यद अली, नेहरु युवा केंद्र, बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, पारितोष पारस, अली, युगेश आदि मौजूद थे।

 कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप

 बांका की जिला परिषद् अध्यक्षा श्वेता कुमारी से बातचीत करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज
 मेंटर यूथ क्लब के प्रतिभागियों को संचार कौशल के बारे में जानकारी देते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप
 कार्यक्रम में जानकारी देते बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह उपस्थित हैं माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप
 कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित बांका की जिला परिषद् अध्यक्ष श्वेता कुमारी, बांका के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान और माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप 

 प्रतिभागियों को स्वास्थ्य से जुड़े मामले की जानकारी देते बांका के डीपीओ अरविन्द झा, मंच पर उपस्थित हैं नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान और माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप
 स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार,नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान और माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के रोहित कश्यप
 एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार का स्वागत करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक  राज


 सहायक समाहर्ता का स्वागत करते अमल किशोर पासवान और  माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज
 सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र से चेक और प्रमाणपत्र ग्रहण करते  माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज
अमल किशोर पासवान का स्वागत करते  माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के निदेशक राजिक राज और रोहित कश्यप
 

Thursday, 20 December 2012

ओडिशा की टीम ने किया एमयूसीसी का दौरा


 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान युवाओं के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा है। युवाओं से जुडी हर गतिविधि में हम अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराते रहे हैं। हम अपने छात्रों के विकास के लिए समय-समय पर आदान प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र कोरापुट, ओडिशा की टीम 19 दिसंबर को हमारे संस्थान आई। टीम के सदस्यों ने हमारे संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली साथ ही यहाँ के छात्रों के विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान, एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप आदि उपस्थित थे।

ओडिशा की टीम के साथ एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज।

 

 टीम के सदस्यों के अनुभवों को जानते एमयूसीसी के रोहित कश्यप।
एक दूसरे से विचार-विमर्श करती एमयूसीसी की छात्राएं और कोरापुट से आई छात्राएं।
टीम के सदस्यों के साथ विमर्श करते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज।
                          इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कुछ इस तरह खिंचवाया सामूहिक फोटो
 

Friday, 14 December 2012

युवा ही असली नायक: राजिक राज

युवा तन में ही युवा मन का निवास होता है। और जब हर तरफ युवा ही युवा हो तो कुछ तो अदभुत जरुर होता है। जी जनाब युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धता तो हमने पहले ही ठान रखी है। हम इस बात को बखूबी जानते हैं की देश की प्रगति बिना युवाओं के सहयोग से सम्भव नहीं है। हम युवाओं के विकास के लिए लगातार आयोजन करते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों में हमारी उपस्थिति भी लगातार रहती है। ऐसा ही एक आयोजन हमारे जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुआ। 10 और 11 दिसम्बर को बांका के टाउन हॉल में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक राजिक राज के कंधे आयोजन की जिम्मेदारी थी जिसका निर्वहन उन्होंने बखूबी किया। इस अवसर पर राजिक राज ने कहा की देश के असली नायक युवा ही हैं .जिला प्रशासन और नेहरु युवा केंद्र के इस संयुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे छात्रों का शत-प्रतिशत योगदान रहा। कार्यक्रमों में हमारे छात्रों ने प्रस्तुति भी दी। भाषण प्रतियोगिता में जहाँ संस्थान के परितोष पारस प्रथम रहे वहीँ दूसरी ओर एकल गायन में पुष्पम राय शीर्ष पर रहीं। साथ ही साथ प्रेम, प्रियंका, बेबी ने भी बाज़ी मारी। कार्यक्रम में बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, वरीय उपसमाहर्ता ललित सिंह, नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आखिरी संबोधन में राजिक राज ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साधुवाद दिया। आईये आपको दृश्यों की दुनिया से दीदार कराते हैं। 
 कार्यक्रम की शुरुआत करते बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, बांका जिला परिषद् उपाध्यक्ष नीलम सिंह, बांका नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी, बांका नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सिंह।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती एमय़ूसीसी की छात्रा पुष्पम राय।

कार्यक्रम में बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र,एमय़ूसीसी के निदेशक राजिक राज की सरहानीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के प्रेम।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के  प्रशांत।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देती एमय़ूसीसी की छात्रा बेबी और प्रियंका ।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के नसीम ।


  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के विनोद ।
इस दौरान अनेक गण्यमान लोगों की उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत करते बांका के डीएम दीपक आनंद और सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र। ऊपर से पुरस्कार ग्रहण करते एमय़ूसीसी के प्रेम, पुष्पम और पारितोष।


ये हैं प्रतियोगिता के विजेता।

कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते एमय़ूसीसी के निदेशक राजिक राज।

































Wednesday, 5 December 2012

संस्थान में हुआ अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का आयोजन


स्वयंसेवक किसी भी संस्थान के लिए नींव के पत्थर का काम करते हैं। बिना स्वयंसेवक के किसी भी संगठन का आगे बढ़ना मुश्किल है। इसकी महत्ता क्या होती है यह किसी संस्थान का प्रमुख बखूबी बता सकता है। हम भी स्वयंसेवक की जरुरत और कीमत अच्छे से जानते हैं। 5 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस को हमने उनके लिए ही मनाया। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में ही कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र बांका के देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान ले निदेशक राजिक राज, परितोष पारस, रोहित कश्यप, सौरव सुमन आदि मौजूद थे। सभी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान भी मौजूद रहे।


आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते संस्थान के पीयूष, उपस्थित हैं एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस और नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान

कार्यक्रम में उपस्थित एमयूसीसी के छात्र-छात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज मंचासीन हैं रोहित कश्यप और नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान
 

Monday, 3 December 2012

निःशक्त समाज के अभिन्न अंग: राजिक राज

माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान समाज के प्रति हमेशा से जागरूक रहा है। सामाजिक गतिविधि में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संस्थान ने इस बात को हकीकत कर दिखाया है की मनुष्य के जीवन में समाज का बड़ा योगदान है। अपने इसी विचारों के चलते यह संस्थान जिले में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे ही एक सामाजिक कार्यक्रम में  3 दिसम्बर को संस्थान के निदेशक सहित छात्रों ने भाग लिया। जी हाँ विश्व निःशक्तता दिवस कार्यक्रम में हमारे संस्थान की उपस्थिति को सभी ने तहे दिल से सराहा। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में अंग विकास मंच और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप .दानिश अशरफ़  बाबूलाल सहित ढेरों विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिक राज ने कहा की निःशक्त जन हमारे समाज के प्रगति में लगातार सहयोग दे रहे हैं। किसी भी कार्य को करने में उनके जोश और तत्परता की राज जी ने सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की हमें इनलोगों के लिए आगे आकर कम करना होगा जिससे इनका समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर निःशक्त लोगों के लिए खेलकूद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासन के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध और आम जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निःशक्त लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम को संबोधित करते राजिक राज

आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी मौजूद हैं राजिक राज

 कार्यक्रम में राजिक राज की उपस्थिति को सभी ने सराहा
 

Tuesday, 27 November 2012

नशा मनुष्य का दुश्मन

नशा समाज को बर्बाद करता है। न सिर्फ खुद को बल्कि सामाजिक संस्कृति को तोड़ने में इसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हम इन सारी बातों को जानते हैं फिर भी इसके सेवन को लालायित रह हैं। क्या यही हमारी संस्कृति है? क्या यही हमारे उसूल हैं? क्या मनुष्य के लिए यह जरुरी है? अगर आप उत्तर देना चाहेंगे तो मेरे हिसाब से आप कहेंगे की नहीं इनका हमारे जीवन में कोई कम नहीं है। फिर भी हम इसके जद में हैं। नशा उन्मूलन के लिए हम भी लगातार कार्यक्रम करते हैं। हम समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस्क्मे हर किसी का सहयोग भी हमें मिल रहा है। जिला प्रशासन बांका की ओर से 26 नवम्बर को ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हमारे संस्थान ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बीते दिनों आयोजित साइकिल रैली में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, सुशिल कुमार, अमित सहित ढेरों छात्रों ने हिसेदारी की। नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने के दायित्व को हमने बखूबी अंजाम दिया। बांका के डीएम दीपक आनंद ने इस साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारियों सहित, पत्रकार बंधू और छात्र-छात्रा मौजूद थे।

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम दीपक आनंद, साथ में हैं एमयूसीसी
के निदेशक राजिक राज,रोहित कश्यप
रैली के बारे में जानकारी लेते जिलाधिकारी

साइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता सन्देश देते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज,रोहित कश्यप

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में संस्थान के छात्रों की भागीदारी रही

एमयूसीसी परिसर से रैली के लिए कुछ इस अंदाज़ में निकले संस्थान के सदस्य

शहर के गाँधी चौक पर जागरूकता सन्देश देते संस्थान के रोहित कश्यप

रैली के लिए निकलने से पहले अधिकारियों से विमर्श करते संस्थान के निदेशक राजिक राज 

Wednesday, 21 November 2012

स्थापना दिवस समारोह में एमयूसीसी का रहा जलवा

नेहरु युवा केंद्र संगठन के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह मैदान पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बांका जिले के सभी मेंटर यूथ क्लब के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी इस कार्यक्रम में रही। संस्थान के निदेशक राजिक राज अपनी टीम के साथ शुरू से अंत तक डटे रहे। चाहे सुशील हों या अली सबने बराबरी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। एक ओर जहाँ नसीम, प्रेम, प्रशांत, सैबी, विनोद ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया वहीँ दूसरी ओर शानदार मंच संचालन से रोहित कश्यप ने भी खूब वाहवाही लूटी। तालियों की गडगडाहट पुरे दिन वातावरण में गूंजती रही। मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह ने संस्थान के स्टाल की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र बांका के अमल किशोर पासवान भी उपस्थित थे। आईये आपको दिखाते हैं कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ। 


एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज का सम्मान करते समारोह के मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह

समारोह को संबोधित करते रोहित कश्यप


समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह


एमयूसीसी का स्टाल

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अमल किशोर पासवान साथ हैं एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज और उद्घोषक रोहित कश्यप

एमयूसीसी का स्टाल बना समारोह का मुख्य आकर्षण

संथाली नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

एमयूसीसी के स्टाल का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह

जल, जंगल और जमीन को बचाने का नृत्य के माध्यम से संदेश देते कलाकार

नृत्य प्रस्तुत करते संस्थान के छात्र प्रशांत

संस्थान के बारे में मुख्य अतिथि को जानकारी देते निदेशक राजिक राज

प्रस्तुति देती बाल कलाकार जुली साथ हैं एमयूसीसी के रोहित कश्यप

डांस का प्रथम प्राइज लेते एमयूसीसी के प्रशांत