Tuesday, 27 November 2012

नशा मनुष्य का दुश्मन

नशा समाज को बर्बाद करता है। न सिर्फ खुद को बल्कि सामाजिक संस्कृति को तोड़ने में इसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हम इन सारी बातों को जानते हैं फिर भी इसके सेवन को लालायित रह हैं। क्या यही हमारी संस्कृति है? क्या यही हमारे उसूल हैं? क्या मनुष्य के लिए यह जरुरी है? अगर आप उत्तर देना चाहेंगे तो मेरे हिसाब से आप कहेंगे की नहीं इनका हमारे जीवन में कोई कम नहीं है। फिर भी हम इसके जद में हैं। नशा उन्मूलन के लिए हम भी लगातार कार्यक्रम करते हैं। हम समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस्क्मे हर किसी का सहयोग भी हमें मिल रहा है। जिला प्रशासन बांका की ओर से 26 नवम्बर को ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हमारे संस्थान ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बीते दिनों आयोजित साइकिल रैली में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, सुशिल कुमार, अमित सहित ढेरों छात्रों ने हिसेदारी की। नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने के दायित्व को हमने बखूबी अंजाम दिया। बांका के डीएम दीपक आनंद ने इस साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारियों सहित, पत्रकार बंधू और छात्र-छात्रा मौजूद थे।

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम दीपक आनंद, साथ में हैं एमयूसीसी
के निदेशक राजिक राज,रोहित कश्यप
रैली के बारे में जानकारी लेते जिलाधिकारी

साइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता सन्देश देते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज,रोहित कश्यप

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में संस्थान के छात्रों की भागीदारी रही

एमयूसीसी परिसर से रैली के लिए कुछ इस अंदाज़ में निकले संस्थान के सदस्य

शहर के गाँधी चौक पर जागरूकता सन्देश देते संस्थान के रोहित कश्यप

रैली के लिए निकलने से पहले अधिकारियों से विमर्श करते संस्थान के निदेशक राजिक राज 

No comments:

Post a Comment