Wednesday, 21 November 2012

स्थापना दिवस समारोह में एमयूसीसी का रहा जलवा

नेहरु युवा केंद्र संगठन के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह मैदान पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बांका जिले के सभी मेंटर यूथ क्लब के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी इस कार्यक्रम में रही। संस्थान के निदेशक राजिक राज अपनी टीम के साथ शुरू से अंत तक डटे रहे। चाहे सुशील हों या अली सबने बराबरी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। एक ओर जहाँ नसीम, प्रेम, प्रशांत, सैबी, विनोद ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया वहीँ दूसरी ओर शानदार मंच संचालन से रोहित कश्यप ने भी खूब वाहवाही लूटी। तालियों की गडगडाहट पुरे दिन वातावरण में गूंजती रही। मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह ने संस्थान के स्टाल की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र बांका के अमल किशोर पासवान भी उपस्थित थे। आईये आपको दिखाते हैं कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ। 


एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज का सम्मान करते समारोह के मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह

समारोह को संबोधित करते रोहित कश्यप


समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह


एमयूसीसी का स्टाल

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अमल किशोर पासवान साथ हैं एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज और उद्घोषक रोहित कश्यप

एमयूसीसी का स्टाल बना समारोह का मुख्य आकर्षण

संथाली नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

एमयूसीसी के स्टाल का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि बांका के वरीय उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह

जल, जंगल और जमीन को बचाने का नृत्य के माध्यम से संदेश देते कलाकार

नृत्य प्रस्तुत करते संस्थान के छात्र प्रशांत

संस्थान के बारे में मुख्य अतिथि को जानकारी देते निदेशक राजिक राज

प्रस्तुति देती बाल कलाकार जुली साथ हैं एमयूसीसी के रोहित कश्यप

डांस का प्रथम प्राइज लेते एमयूसीसी के प्रशांत


 

No comments:

Post a Comment