Friday, 9 September 2016

मानव चेतना को बढावा के लिए साक्षरता दिवस

आज दिनांक 08-09-2016 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगण में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पे  आर डॉ. बी. आर. वर्णवाल की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका विषय था “साक्षरता एक नवीन भारत का अभियान” इस कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने कहा की “मानव विकास और समाज के लिये उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। सफलता और जीने के लिये खाने की तरह ही साक्षरता भी महत्वपूर्णं है। गरीबी को मिटाना, बाल मृत्यु दर को कम करना, जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना, लैंगिक समानता को प्राप्त करना आदि को जड़ से उखाड़ना बहुत जरुरी है। साक्षरता में वो क्षमता है जो परिवार और देश की प्रतिष्ठा को बढ़ा सकता है। ये उत्सव लगातार शिक्षा को प्राप्त करने की ओर लोगों को बढ़ावा देने के लिये और परिवार, समाज तथा देश के लिये अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिये मनाया जाता है।“ एवं  मार्गदर्शन टेस्ट सीरिज के मिथुन कुमार ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा की “शिक्षा पर वैश्विक निगरानी रिपोर्ट के अनुसार ये ध्यान देने योग्य है कि हर पाँच में से एक पुरुष और दो-तिहाई महिलाएँ अनपढ़ है। उनमें से कुछ के पास कम साक्षरता कौशल है, कुछ बच्चों की पहुँच आज भी स्कूलों से बाहर है और कुछ बच्चे स्कूलों में अनियमित रहते हैं। लगभग 58.6% की सबसे कम वयस्क साक्षरता दर दक्षिण और पश्चिम एशिया के नाम है। बुरकिना फासो, माली और नाइजर वो देश है जहाँ सबसे कम साक्षरता दर है |” इस कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना मन्तव्य दिया | जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रिया, शानू प्रिया तथा मीनू रही |


माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़िक राज ने अपना वक्तव्य रखा 
डॉ. बी. आर. वर्णवाल ने अपना वक्तव्य रखा
 माइक्रो यूनिक कोमुटर सेण्टर के वरीय छात्र गौतम कुमार ने अपना वक्तव्य रखा
मार्गदर्शन टेस्ट सीरिज के मिथुन कुमार ने अपना वक्तव्य रखा
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के कई छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया | 
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया, द्वितीय स्थान पर शानू प्रिया एवं तृतीय स्थान पर शानू प्रिया तथा मीनू रही |

बी.पी.एस.सी. की 20वीं प्रारंभिक परीक्षा संपन्न

आज दिनांक 28-08-2016 को बी.पी.एस.सी. की 20वीं प्रारंभिक परीक्षा पर आधारित परीक्षा माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बांका में आयोजित की गयी | 20वीं जाँच परीक्षा का विषय प्राचीन भारत था जो श्री शिवशरण कुमार (शिक्षक) की अध्यक्षता में आयोजित की गई | जबकि इसी दिन 21वीं जाँच परीक्षा का विषय "मध्यकालीन भारत" था जो डॉ. बी. आर. वर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई | इस परीक्षा में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया | इस परीक्षा में कुल 50-50 अंको का प्रश्न पूछा गया | 

धूमधाम से मनाया गया सद्भावना दिवस

आज दिनांक 20-08-2016 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर बांका में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस नेहरु युवा केंद्र, बांका युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में बांका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान की अध्यक्षता में किया गया | जिसमे परितोष पारस, प्रभाष रंजन ने मुख्य रूप से भाग लिया |



 
मंच के संचालनकर्ता परितोष पारस 
 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राज़ीक राज ने अपना वक्तव्य सभी छात्र-छात्राओं के बिच रखा 

नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान ने राजीव गाँधी की कुछ विशेष बाते बताई