Sunday, 16 February 2020

16.02.2020



आज दिनांक 16.02.2020 को एम0यू0सी0सी0 बांका के प्रांगण में बिहार सिविल सर्विस सर्विसेज फाउंडेशन श्री ललित कुमार सिंह भूमि उपसमाहर्ता उदाकिशुनगंज मधेपुरा के तत्वाधान में 66 वी B.P.S.C प्रारंभिक परीक्षा पर आधारित सामान्य अध्य्यन से संबंधित 100 प्रस्नो की परीक्षा का आयोजन डॉ बी आर बर्णबाल ( अंकेक्षक पदाधिकारी बिo सo) की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मौके पर मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार झा( अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय) के द्वारा संस्थान के सभी छात्रों को ज्ञानवान बातों को बताएं व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही संस्थान के निर्देशक राजिक राज के द्वारा मुख्य अतिथि को उपहार स्वरूप भेंट की और सभी अभ्यर्थियों को अंतिम मुकाम हासिल करने का हर संभव प्रयास रहने की सलाह दी एवं भावी परीक्षाओं को लेकर हमेशा तैयार होने की सलाह दी। मौके पर राज किशोर पांडे तथा संस्थान के सभी वरिष्ठ सदस्यों में प्रिंस कुमार यादव , कौशल कुमार यादव, मनोज ,प्रतीक ,मांडवी ,आरती, काजल ,चंदा इत्यादि सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपने आप को लाभान्वित किया।
आज के जांच परीक्षा का परिणाम
प्रथम-अखिलेश कुमार
द्वितीय-मनोज कुमार
तृतीय -प्रीतम कुमार,पूजा प्रिया सिंह




16.02.2020 M.U.C.C BANKA Thanks to you दैनिक भास्कर प्रभात खबर



16.02.2020 M.U.C.C BANKA
Thanks to you
दैनिक भास्कर
प्रभात खबर



Sunday, 9 February 2020

बिहार अवर निरीक्षक एवं मुख्य परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन एम0यू0सी0सी0 बांका में आयोजित की गई।


बिहार अवर निरीक्षक एवं मुख्य परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन एम0यू0सी0सी0 बांका में  आयोजित की गई।


आज दिनांक 09/02/2020 दिन रविवार को एम0यू0सी0सी0 बांका के प्रांगण में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन निशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम श्री ललित कुमार सिंह भूमि उप समाहर्ता उदाकिशुनगंज मधेपुरा के तत्वाधान में बिहार अवर निरीक्षक एवं मुख्य परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन श्री अमन कुमार सिंह उत्कृष्ट मार्गदर्शक एम0यू0सी0सी0 बांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
100 प्रश्नों का चयन स्वयं श्री अमन कुमार सिंह के द्वारा चयनित की गई जो सामान्य विषय पर आधारित थी ।
साथ ही दैनिक भास्कर बाँका से आये श्री रजनी दत्ता व प्रिंस कुमार के द्वारा पोर्नसाईट पर प्रतिबंध होना चाहिए पर चर्चा की गई ,इस विषय पे सभी छात्रों ने अपनी अपनी बातों को रखा ।इस मौके पे MUCC परिवार की ओर से आये हुए अतिथि को उपहार स्वरूप भेंट की गई ।

संस्थान के निदेशक राजिक राज के द्वारा एवं डॉ0बी0 आर0बर्णवाल ने अपनी ज्ञानवान बातों को सदस्यों के बीच रखा। तथा अमन कुमार सिंह के द्वारा विशेष मोटिवेशनल क्लास आयोजित की गई जिससे सभी सदस्य लाभान्वित हुए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस कुमार यादव ,मिथुन यादव ,सोनू सिंह, आर्य घोष, पूजा ,जीशान, प्रतीक , दधुरुब,प्रशांत,इत्यादि ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
जिन छात्रों ने स्थान प्राप्त किया
प्रथम स्थान पर रहे मनोज कुमार यादव द्वितीय स्थान पर रहे नितिन कुमार उजाला तथा तृतीय स्थान पर है सुशील कुमार।


सम्मानित अतिथि  दैनिक भास्कर के  श्री रजनी दत्ता व प्रिंस कुमार

 दैनिक भास्कर के  श्री रजनी दत्ता छात्रों को संबोधित करते 


Wednesday, 5 February 2020

जिला युवा समन्वयक का आगमन एम0यू0सी0सी0 बांका में हुआ


   जिला युवा समन्वयक  का आगमन एम0यू0सी0सी0 बांका में हुआ 
    
आज दिनांक 04/02/2020 को नेहरुयूवा केंद्र बांका के नए जिला युवा समन्वयक श्री श्रवन कुमार सहगल का आगमन एम0यू0सी0सी0 बांका,  के प्रांगण में हुआ जिसमे छात्र छात्राओं को कई मत्वपूर्ण टिप्स (सलाह) उनके द्वारा दी गई |  साथ ही उन्हों ने कहा की पढाई में कोई भी दिक्कत आये तो मुझ से help ले सकते है इया आश्वासन के साथ वो एम0यू0सी0सी0 से  विदा हुए | 
 नए NYK . DYC श्री श्रवन कुमार सहगल




एम0यू0सी0सी0 बांका, 5 छात्रों को प्रतयोगिता दर्पण उपहार स्वरूप भेंट की गई,

एम0यू0सी0सी0 बांका,  5 छात्रों को प्रतयोगिता दर्पण उपहार स्वरूप भेंट की गई,


आज दिनांक 02/02/2020 दिन रविवार को बिहार सिविल सर्विसेज़ फाउंडेशन सह नि:शुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम श्री ललित कुमार सिंह भूमि उप समाहर्ता उदाकिशुनगंज मधेपुरा के तत्वाधान में बिहार सिविल सेवा एवं अवर निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन डॉ0 बी0आर0 बर्नवाल अंकेक्षण पदाधिकारी बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित की गई, सामान अध्ययन विषय की कुल 100 प्रश्नों की जांच परीक्षा हुई मौके पर एम0यू0सी0सी0 बांका के संरक्षक महोदय श्री उपेंद्र सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन पटना के द्वारा संस्थान से दरोगा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण सदस्यों को मेंस वह फिजिकल की विशेष मार्गदर्शन कराया गया तथा एम0यू0सी0सी0 परिवार की ओर से 5 छात्रों को प्रतयोगिता दर्पण उपहार स्वरूप भेंट की गई,,एवमं उन सब के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही संस्थान के निदेशक राजिक राज ने सभी सफल सदस्यों को आगे बढ़ते रहने की अग्रिम बधाई दी संस्थान के सदस्य प्रिंस यादव ,मिथुन ,कौशल कुमार,राजीव कुमार ऋषि यादव , मनोज यादव ,अभय आनंद,आर्या, मांडवी, अंजलि कुमारी इत्यादि ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।।