Monday, 17 September 2012

संस्थान में हुआ हिंदी पखवाड़े का शुभारम्भ

जैसा की हम आपको बता चुके हैं हम छात्रों के कौशल विकास के लिए प्रतियोगिता और कार्यक्रम भी करवाते हैं. हिंदी दिवस पखवाड़े की शुरुआत करते हुए हमने कई कार्यक्रम करवाए. इस कार्यक्रम में कई गण्यमान उपस्थित रहे. इस अवसर पर बांका जिले  के सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र (प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा ), नेहरु युवा केंद्र बांका  के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान , माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान  के अध्यक्ष राजिक राज , जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार,  जिला कार्यक्रम पदाधिकरी जेपी विश्वास, स्पिक मैके के विवेक सिन्हा, युवा शक्ति पुस्तकालय के सदस्य परितोष पारस, रोहित कश्यप, समाजसेवी सुशील कुमार, सुमन सौरव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे.  

मिथिलेश मिश्र का स्वागत करतीं संस्थान की छात्राएं 
दीप प्रज्वलित कर मिथिलेश मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की  

वाद-विवाद कार्यक्रम जिसका विषय  क्या हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है? पर छात्रों ने अपना विचार रखा  

इस दौरान संस्थान के छात्र बड़ी संख्या  में मौजूद थे 
    हालाँकि इस दौरान प्रकृति ने भी अपना रंग दिखाया लेकिन छात्रों के इरादों को बदल सकने में वह नाकाम रही. 


Thursday, 13 September 2012

हम आयोजन भी करते है ताकि हमारे छात्र लाभान्वित हो सकें.


शुरुआत ही सब कुछ है

आज हिंदी दिवस है और इस पावन अवसर पर इस ब्लॉग की शुरुआत की जा रही है. आशा है आप भी इसमें योगदान देंगे. शिक्षा, समाज और विकास की बातें होंगी. तो इस शुरुआत को बेहतर बनाने की कोशिश की जाये. हम तो तैय्यारी कर के आ चुके हैं आपको भी आमंत्रण है.