Monday, 19 January 2015

बी.पी.एस.सी की 20वीं जाँच परीक्षा का आयोजन रविवार को हुआ

बी.पी.एस.सी प्राथमिक परीक्षा पर आधारित 20वीं जाँच परीक्षा का आयोजन रविवार को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज कि अध्यक्षता में लिया गया | ये परीक्षा जहानाबाद के वरीय उप समाहर्ता श्री ललित कुमार सिंह द्वारा संचालित थी | परीक्षा का विषय था इतिहास, अर्थव्यवस्था, बिहार विशेष राज व्यवस्था व समसामयकी पर आधारित था | परीक्षा में राज कुमार ने 138 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रंधीर कुमार चौधरी ने 137 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं डॉ.बलवंत रॉय बर्णवाल, कौशल कुमार यादव, व राजकुमार गुप्ता ने 127 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया |




 शांति पूर्ण 20वीं जाँच परीक्षा संपन्न हुई

Thursday, 15 January 2015

तकनीकी ज्ञान से उजियारा फैला रहे राजिक राज

गरीबी क्या होती है यह बाँका के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो के लोगों से पूछिए | आर्थिक तंगी और शिक्षा कि कारण यहाँ के ज्यादातर लोग आज भी बेरोजगार है | जाहिर सी बात है जहाँ शिक्षा के दीप नहीं जलेंगे वहाँ के लोगों कि जिंदगी के लोगों के जिंदगी से उजियारा भला कैसे फ़ैल सकता है | इलाके के युवाओ के इस दर्द को समझा माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के शिक्षक राजिक राज ने | सकडो गरीबो को रोजगार दिला उनका स्तर सुधरने का संकल्प ले इन्होने सबसे पहले बेरोजगारों को तकनिकी ज्ञान का ककहरा पढाया | धीरे-धीरे जब सिखने कि ललक जगी तब राजिक राज ने उन्हें कंप्यूटर ज्ञान में पारंगत कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं | राजिक सर कि मेहनत और लगन के कारण दो जून रोटी के लिए तरसने वाले युवा अब इज्जत से अच्छे खासे रुपए कम रहे है | इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधर आया है | सकडो युवाओं को सही रह दिखने व उन्हें रोजगार दिलाने के कारण आज राजिक सर को पूरा इलाका सम्मान देता है | बता दे कि राजिक राज माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक है | वो युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देने के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने के दुसरे उपाय करते रहते है | उनके संस्थान में आयोजित होने वाला कौशल विकास व प्रशिक्षण कार्य शाला निश्शुल्क होता है |
राजिक सर कैसे कर रहे है गरीबी उन्मूलन पर कार्य

राजिक राज नेहरु युवा केंद्र मेंटर यूथ क्लब के संचालक भी है | वे अपने कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर गरीबो व वंचितों को स्वरोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास कर चुके है | इसके अलावा वह शिक्षा, स्वस्थ, आदि मुलभुत सुविधाओं के लिए लोगो को जागरूक करते रहे है |
इनकी ज़िन्दगी में आई हरियाली
आर्थिक तंगी से जूझ रहे नीलकमल, गौतम कुमार, प्रभाष रंजन, सन्नी कुमार, अमित झा सहित सैकड़ो ऐसे युवा है जिन्हें राजिक राज ने तकनिकी शिक्षा देकर रोजगार से जोड़ा | वे गरीब छात्रों पर ज्यादा ध्यान देते है | इनसे शिक्षा लेकर नीलकमल गौतम आज सरकारी नौकरी कर रहे है | इसके आलावा भी कई ऐसे नाम है जो राजिक सर कि वजह से आज अपने पैरों पर खाड़ी है |
कहाँ कहाँ है परिक्षण शिविर आयोजित

राजिक सर ने जयपुर, पंजवारा, फुल्लीडूमर, सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में परिक्षण शिविर आयोजित किया है | वह बीपीएससी कि भी निशुल्क तैयारी करते है | दर्जनो युवा इसका लाभ उठा रहे है |

धूम-धाम से मना युवा दिवस

एम० यू० सी० सी० जिसका सुभारम्भ 2006 को हुआ | आज तक संस्थान में पढने वाले छात्र-छात्राओं सरकारी तथा गैर सरकारी विभिन्न कार्यरत है | संस्थान का उदेश्य सिर्फ तकनिकी शिक्षा प्रदान करने तक ही सिमित नहीं है वरन साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के साथ साथ जुड़ कर सामाजिक कार्यो में भी विशेष भूमिका प्रदान करती है | आज डायट में धूम-धाम से युवा दिवस मनाया गया जिसका सुभारम्भ डायट के प्राचार्य श्री जयकांत पासवान, नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान, माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज ने स्वामी विवेक नन्द के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया |

 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने अपना वक्तव्य सबो  बीच रखा 


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ने अपना वक्तव्य सबो  बीच रखा