Wednesday, 28 March 2018

शहादत दिवस

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उलफत
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आएगी!”
23.03.2018 को शहादत दिवस पे M.U.C.C बाँका में छात्र- छात्राओं को संबोधित करते। 
भगत सिंह और उनके दोनों साथी राजगुरू और सुखदेव को फांसी तो दी जानी थी, लेकिन अंग्रेज सरकार ने तारीख तय की थी 24 मार्च, 1931 की सुबह। भगत सिंह की फांसी की तारीख पता चलते ही जेल के बाहर लोगों का इकट्ठा होना शुरु हो गया था। इससे अंग्रेज डर गए और उन्होंने तय तारीख से एक दिन पहले ही उन्हें फांसी देने का फैसला कर लिया।
आमतौर पर फांसी सुबह दी जाती है. लेकिन अंग्रेजों ने भगत सिंह को लाहौर सेंट्रल जेल में शाम को फांसी दे दी थी। तारीख थी 1931 की 23 मार्च. वक्‍त था शाम करीब साढ़े सात बजे का. ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह के साथ उनके दो साथियों सुखदेव व राजगुरू को भी फांसी दी थी। देश पे कुर्बान इन महान हस्तियों के बारे में बताने के बाद तमाम शहीदों को 1 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जय हिंद जय भारत।






निःशुल्क कौशल उन्नयन कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ

03.03.2018 को भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र बाँका द्वारा निःशुल्क कौशल उन्नयन कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ M.U.C.C में N.Y.K के ज़िला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान के द्वारा किया गया ।




माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बाँका ( M.U.C.C ) के शाखा का उद्धघाटन पुनसिया, बिजयहाट

आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
*********************************
आज दिनांक 28.02.2018 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर बाँका ( M.U.C.C ) के शाखा का उद्धघाटन पुनसिया, बिजयहाट, गुरद्वार रोड बाँका में विधिवत उदघाटन दिप प्रज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पे माल्यार्पण कर किया गया ।इस मौके पे बिहार पुलिस मेंस असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह यादव जी,बाँका ह्यूमेन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्र जी ,लोजपा के पारितोष पारस, मदद वेल्फयर सोसाइटी के सदस्य बाबा खान,शफी,और सचिव सादिक जी मौजूद थे।साथ मे शाखा प्रबंधक श्री साकेत रंजन जी,शाखा समन्वयक श्री अंजेश कुमार,लैब ट्रेनर शुभम राज सिंह तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे









जिला स्तरीय युवा सम्मेलन

24.02.2018 को नेहरू युवा केन्द्र बाँका में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन सम्पन हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री जय कांत पासवान,समाजसेवी सह युवा व्यवसाय श्री राहुल डोकानिया जी, ज़िला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान ,नेहरू क्लब के श्री मदन मेहरा जी इत्यादि के द्वारा दिप प्रज्वालीत कर तथा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पे माल्यार्पण कर प्रोग्राम की शुरुआत की गई। विभिन्न प्रखंडों से आये युवाओ को प्रधानमंत्री की योजनाओं से अवगत कराया गया ।





Voice Of Banka

Voice Of Banka का खिताब रौशन के द्वारा M.U.C.C के नाम रहा ।
21.02.2018
बाँका ज़िला 28 वां स्थापना दिवस पे mucc का रहा जलवा।एक तरफ क्विज प्रतियोगिता में मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो ऋषि कुमार तीसरे स्थान पे रहे।फिर VOICE OF BANKA में रौशन कुमार तिवारी ने अपनी आवाज़ का जलवा दिखा कर पब्लिक के साथ सभी जजों के दिल जीत लिया और उन्हें ज़िला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने प्रशस्ति पत्र,पुष्प गुच्छ,और मोमिनटों देकर उन्हें नवाज़ा।
Mucc परिवार उनके उज्वल भविष्य की कामना करता है।







शिफा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मननित समारोह में समानित किया गया ।

शिफा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मननित समारोह में समानित किया गया ।



बिहार सिविल सर्विसेज फउंडेशन श्री ललित कुमार सिंह DCLR महनार ,वैशाली

दिनांक 11.02.2018 को mucc प्रांगण में बिहार सिविल सर्विसेज फउंडेशन श्री ललित कुमार सिंह DCLR महनार ,वैशाली के सौजन्य से BPSC pt पे आधारित जांच परीक्षा आयोजित की जाती है 
आज भारतीय अर्थ व्यवस्था विषय जो 50 अंकों की जांच परीक्षा डॉ0 बी0आर0बर्णवाल (अंकेक्षक बिहार सरकार) की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इस मौके पे संस्था के निदेशक राजिक राज, प्रिंस,कौशल,मिथुन,शानू,अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे। साथ ही JPSC pt में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र कौशल कुमार निल को भी mucc परिवार की ओर से सम्मानित किया गया ।
आज का परिणाम इस प्रकार रहा
शिवम... 47
प्रिंस,रामनान्द,अंजलि,मनोज .46
राजीब ... 45 अंक पे रहे।
Mucc परिवार इनके उज्ववल भविष्य की कामना करता है







Sunday, 25 March 2018

बलिदान सह सदभावना दिवस

आज दिनांक 30-01-2018 को माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर, बाँका के प्रांगण में महात्मा गांधी की मृत्योपरांत की 70वी वर्षगाँठ 'बलिदान सह सदभावना दिवस' के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता सोनू कुमार सिंह (CST) एवं मिथुन कुमार (MTS) ने संयुक्त रुप से की।
कार्यक्रम में M.U.C.C के अनेक छात्र-छात्राओं ने गाँधीवादी विचारधारा को अपनाने की बात कही और जीवन मे सत्य एवं अहिंसा जैसे शब्दों पर अमल की बात की। संस्थान के निदेशक राजिक राज ने गाँधीजी की तस्वीर पर मूल्यार्पन कर समाज को भावी पथ पर गाँधीवादी प्रेरणा के साथ चलने की ओर अग्रसर होने की बात कही। इस उपलक्ष्य पे छात्र छात्राओं के बीच कंप्यूटर प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया ।
सभा का समापन Shubham Raj Rajputके द्वारा हुआ ।
बाँका विकास मंच के तत्वाधान में निकली गयी सदभावना यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ











प्रभात खबर बाँका के सामाजिक सरोकारों को विस्तार देने के जज्बे को सलाम

प्रभात खबर बाँका के सामाजिक सरोकारों को विस्तार देने के जज्बे को सलाम