बिहार अवर निरीक्षक एवं मुख्य परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन एम0यू0सी0सी0 बांका में आयोजित की गई।
आज दिनांक 09/02/2020 दिन रविवार को एम0यू0सी0सी0 बांका के प्रांगण में बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन निशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम श्री ललित कुमार सिंह भूमि उप समाहर्ता उदाकिशुनगंज मधेपुरा के तत्वाधान में बिहार अवर निरीक्षक एवं मुख्य परीक्षा पर आधारित जांच परीक्षा का आयोजन श्री अमन कुमार सिंह उत्कृष्ट मार्गदर्शक एम0यू0सी0सी0 बांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
100 प्रश्नों का चयन स्वयं श्री अमन कुमार सिंह के द्वारा चयनित की गई जो सामान्य विषय पर आधारित थी ।
साथ ही दैनिक भास्कर बाँका से आये श्री रजनी दत्ता व प्रिंस कुमार के द्वारा पोर्नसाईट पर प्रतिबंध होना चाहिए पर चर्चा की गई ,इस विषय पे सभी छात्रों ने अपनी अपनी बातों को रखा ।इस मौके पे MUCC परिवार की ओर से आये हुए अतिथि को उपहार स्वरूप भेंट की गई ।
संस्थान के निदेशक राजिक राज के द्वारा एवं डॉ0बी0 आर0बर्णवाल ने अपनी ज्ञानवान बातों को सदस्यों के बीच रखा। तथा अमन कुमार सिंह के द्वारा विशेष मोटिवेशनल क्लास आयोजित की गई जिससे सभी सदस्य लाभान्वित हुए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस कुमार यादव ,मिथुन यादव ,सोनू सिंह, आर्य घोष, पूजा ,जीशान, प्रतीक , दधुरुब,प्रशांत,इत्यादि ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
जिन छात्रों ने स्थान प्राप्त किया
प्रथम स्थान पर रहे मनोज कुमार यादव द्वितीय स्थान पर रहे नितिन कुमार उजाला तथा तृतीय स्थान पर है सुशील कुमार।
सम्मानित अतिथि दैनिक भास्कर के श्री रजनी दत्ता व प्रिंस कुमार






No comments:
Post a Comment