माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान समाज के प्रति हमेशा से जागरूक रहा है। सामाजिक गतिविधि में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संस्थान ने इस बात को हकीकत कर दिखाया है की मनुष्य के जीवन में समाज का बड़ा योगदान है। अपने इसी विचारों के चलते यह संस्थान जिले में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे ही एक सामाजिक कार्यक्रम में 3 दिसम्बर को संस्थान के निदेशक सहित छात्रों ने भाग लिया। जी हाँ विश्व निःशक्तता दिवस कार्यक्रम में हमारे संस्थान की उपस्थिति को सभी ने तहे दिल से सराहा। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में अंग विकास मंच और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप .दानिश अशरफ़ बाबूलाल सहित ढेरों विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिक राज ने कहा की निःशक्त जन हमारे समाज के प्रगति में लगातार सहयोग दे रहे हैं। किसी भी कार्य को करने में उनके जोश और तत्परता की राज जी ने सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की हमें इनलोगों के लिए आगे आकर कम करना होगा जिससे इनका समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर निःशक्त लोगों के लिए खेलकूद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासन के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध और आम जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निःशक्त लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
 |
| कार्यक्रम को संबोधित करते राजिक राज |
 |
| आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी मौजूद हैं राजिक राज |
कार्यक्रम में राजिक राज की उपस्थिति को सभी ने सराहा
No comments:
Post a Comment