Friday, 14 December 2012

युवा ही असली नायक: राजिक राज

युवा तन में ही युवा मन का निवास होता है। और जब हर तरफ युवा ही युवा हो तो कुछ तो अदभुत जरुर होता है। जी जनाब युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धता तो हमने पहले ही ठान रखी है। हम इस बात को बखूबी जानते हैं की देश की प्रगति बिना युवाओं के सहयोग से सम्भव नहीं है। हम युवाओं के विकास के लिए लगातार आयोजन करते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों में हमारी उपस्थिति भी लगातार रहती है। ऐसा ही एक आयोजन हमारे जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुआ। 10 और 11 दिसम्बर को बांका के टाउन हॉल में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक राजिक राज के कंधे आयोजन की जिम्मेदारी थी जिसका निर्वहन उन्होंने बखूबी किया। इस अवसर पर राजिक राज ने कहा की देश के असली नायक युवा ही हैं .जिला प्रशासन और नेहरु युवा केंद्र के इस संयुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे छात्रों का शत-प्रतिशत योगदान रहा। कार्यक्रमों में हमारे छात्रों ने प्रस्तुति भी दी। भाषण प्रतियोगिता में जहाँ संस्थान के परितोष पारस प्रथम रहे वहीँ दूसरी ओर एकल गायन में पुष्पम राय शीर्ष पर रहीं। साथ ही साथ प्रेम, प्रियंका, बेबी ने भी बाज़ी मारी। कार्यक्रम में बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, वरीय उपसमाहर्ता ललित सिंह, नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आखिरी संबोधन में राजिक राज ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साधुवाद दिया। आईये आपको दृश्यों की दुनिया से दीदार कराते हैं। 
 कार्यक्रम की शुरुआत करते बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र, बांका जिला परिषद् उपाध्यक्ष नीलम सिंह, बांका नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी, बांका नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सिंह।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती एमय़ूसीसी की छात्रा पुष्पम राय।

कार्यक्रम में बांका के डीएम दीपक आनंद, सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र,एमय़ूसीसी के निदेशक राजिक राज की सरहानीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के प्रेम।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के  प्रशांत।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देती एमय़ूसीसी की छात्रा बेबी और प्रियंका ।

  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के नसीम ।


  कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एमय़ूसीसी के विनोद ।
इस दौरान अनेक गण्यमान लोगों की उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत करते बांका के डीएम दीपक आनंद और सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्र। ऊपर से पुरस्कार ग्रहण करते एमय़ूसीसी के प्रेम, पुष्पम और पारितोष।


ये हैं प्रतियोगिता के विजेता।

कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते एमय़ूसीसी के निदेशक राजिक राज।

































No comments:

Post a Comment