Thursday, 20 December 2012

ओडिशा की टीम ने किया एमयूसीसी का दौरा


 माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान युवाओं के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा है। युवाओं से जुडी हर गतिविधि में हम अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराते रहे हैं। हम अपने छात्रों के विकास के लिए समय-समय पर आदान प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र कोरापुट, ओडिशा की टीम 19 दिसंबर को हमारे संस्थान आई। टीम के सदस्यों ने हमारे संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली साथ ही यहाँ के छात्रों के विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान, एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप आदि उपस्थित थे।

ओडिशा की टीम के साथ एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज।

 

 टीम के सदस्यों के अनुभवों को जानते एमयूसीसी के रोहित कश्यप।
एक दूसरे से विचार-विमर्श करती एमयूसीसी की छात्राएं और कोरापुट से आई छात्राएं।
टीम के सदस्यों के साथ विमर्श करते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज।
                          इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कुछ इस तरह खिंचवाया सामूहिक फोटो
 

No comments:

Post a Comment