Wednesday, 5 December 2012

संस्थान में हुआ अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का आयोजन


स्वयंसेवक किसी भी संस्थान के लिए नींव के पत्थर का काम करते हैं। बिना स्वयंसेवक के किसी भी संगठन का आगे बढ़ना मुश्किल है। इसकी महत्ता क्या होती है यह किसी संस्थान का प्रमुख बखूबी बता सकता है। हम भी स्वयंसेवक की जरुरत और कीमत अच्छे से जानते हैं। 5 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस को हमने उनके लिए ही मनाया। माइक्रो यूनिक कंप्यूटर संस्थान में ही कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र बांका के देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान ले निदेशक राजिक राज, परितोष पारस, रोहित कश्यप, सौरव सुमन आदि मौजूद थे। सभी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान भी मौजूद रहे।


आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते संस्थान के पीयूष, उपस्थित हैं एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज, रोहित कश्यप, परितोष पारस और नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान

कार्यक्रम में उपस्थित एमयूसीसी के छात्र-छात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज मंचासीन हैं रोहित कश्यप और नेहरु युवा केंद्र बांका के जिला युवा समन्वयक अमल किशोर पासवान
 

No comments:

Post a Comment