भारत स्वच्छता मिशन दिवस
आज दिनांक 15-अक्टूबर-2015 को नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में भारत स्वच्छता मिशन माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर में गुरुवार को मनाया गया इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | शिक्षा विद हरी नारायण सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया इसके तहत सड़क के साफ-सफाई के साथ कूड़ा कचरा को नियत स्थान पर रख कर उसे नष्ट किया गया उसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बात प्रमुखता से रखी सभी ने एक मत से स्वच्छ रहने का नारा बुलंद करने पर बल दिया श्री सिंह ने कहा की स्वच्छता से समाज को उर्जा मिलती है जिसमे विकास की गति भी तेज होती है | निदेशक राज़िक राज ने कहा की स्वच्छता को धर्म और अपना दायित्व समझना होगा | गन्दगी न फ़ैलाने के साथ इसकी रोक थाम के लिए मजबूत कदम उठाने की जरूरत है | उन्होंने सभी को अपने घर व आस-पास नियमित सफाई करने की बात कही | इस मौके पर माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के वरीय छात्र सुशिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे |
सफाई करते माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक और शिक्षाविद श्री हरी नारायण सिंह वो वारिये छात्र सुशिल कुमार और अन्य
छात्र - छात्राओं ने भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया
प्रार्थना करते निदेशक एवं छात्र - छात्राएं



सभा को संबोधित कर ते ऍम यू सी सी के निदेशक राजिक राज

सभा को संबोधित करते शिक्षा विद हरिनारायण जी वरीय छात्र सुशिल कुमार जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 84 वीं जन्म दिवस पे उनकी जीवनी पे प्रकाश डाला ||







No comments:
Post a Comment