Sunday, 17 January 2016

भाषण प्रतियोगिता में आनंद ने मरी बाजी

नेहरु युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को हुआ | देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण विषय पर जिले भर से आये 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे फुल्ली डूमर प्रखंड के भितिया पंचायत के निवासी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया  जब की अमरपुर के दीपक व बांका की लाल पारी मनोहर क्रमशः द्वीतीय व तृतीय स्थान पर रहे | प्रथम स्थान पर चयनित आनंद को पांच हजार रुपये का पुरुस्कार मिला | जब की द्वितीय को दो व तृतीय को एक हजार रूपए का पुरुस्कार मिला | प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डायट प्राचार्य जयकान्त पासवान , साहित्यकार  शंकर दास  व युवा कार्य खेल कला एवं सांस्कृतिक के प्रमंडलीय सामान्यक राम किशोर सिंह ने निभाई | माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज ने कहा की देशभक्ती केवल विरोधी देश के खिलाप जंग लड़ने में नही है | समाजीक कार्य में अपनी भूमिका निभाकर भी आप देश भक्त कहला सकते है | उन्होंने शिक्षित और सभ्य बनकर देश को सवारने में प्रमुख भूमिका निभाने  की बात कही | 












No comments:

Post a Comment