स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। और हम ही क्या हर कोई इस बात को बखूबी जानता है। माइक्रो यूनिक हमेशा सार्थक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ के भाग लेता है। मैदान कोई भी हो माइक्रो यूनिक के खिलाड़ी मैच खेलने जरुर पहुँचते हैं। और जब बात युवाओं के विकास से जुड़ा हो तो माइक्रो यूनिक की उपस्थिति बनती है। जी हां बीते दिनों यानि की 1 मई को बांका के युवाओं के विकास के लिए प्रशासन और नेहरु युवा केंद्र के प्रयास से एक संस्था का गठन किया गया। उत्थान युवाओं के कौशल विकास को समर्पित संस्था के तौर पर बांका में कार्य करने को अग्रसर हो रहा है। उत्थान का शुभारम्भ हो और कुछ खास न हो यह कैसे हो सकता है। हाँ खास हुआ एक मैच खेला गया प्रशासन और पब्लिक के बीच। फुटबाल के इस मैच में सबने खूब दौड़ लगायी। विजेता तो पब्लिक ही बनी लेकिन दमखम दोनों ही टीमों ने दिखाया। आईये हम भी दृश्यों के माध्यम से देखते हैं क्या हुआ उस दिन।
| उत्थान में कंप्यूटर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी माइक्रो यूनिक को मिली |
| वरीय उपसमाहर्ता संग टीम माइक्रो यूनिक |
| मैच में भी मौजूद रहा माइक्रो यूनिक |
| खिलाडियों से परिचय लेते जिलाधिकारी बांका |
| किक मारकर कुछ इस अंदाज में हुआ मैच का उद्घाटन |
| मैच की जानकारी लेते जिलाधिकारी |
| मैच का एक दृश्य |
| उद्घोषक की भूमिका में कुछ यूँ नजर आए पारितोष |
| विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि |
No comments:
Post a Comment