नेहरु युवा केन्द्र के बैनर तले माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के प्रांगन में शिक्षा पे आधारित कार्यशाला आयोजित की गई | कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान के द्वारा किया गया उन्होंने कहा की शिक्षा से मानव का सम्पूर्ण विकास संभव है बगैर शिक्षा मानव पशु के सामान होता है ज्ञान मनुष्य को उर्जावान बनाता है | साथ ही माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक राजिक राज ने कहा शिक्षा अनमोल रत्न है बिन शिक्षा ज़िन्दगी अधूरी होती है हमारा देश युवाओं का देश है और हर यूवा देश का कर्मधार है | युवा वर्ग पे ही देश टिका हुआ है |
अभियास मध्य विद्दालय के वरीय शिक्षक श्री संतोष रजक ने कहा हर जगह शिक्षा को ही पूजा जाता है युवाओं को कष्ट काट कर भी शिक्षा अर्जित करनी चाहिए|
इस बिच ऍम यू सी सी के छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे ||





No comments:
Post a Comment