लोकतंत्र में मतदान ज़रूरी
M .U.C.C ने मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली रैली
नेहरू युवा केंद्र बंका के तत्वाधान में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेंटर के छात्र -छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । रैली समाहरणालय गेट पर उपविकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार एवं नेहरू युवा केंद्र बंका के जिला युवा समन्वयक श्री अमल किशोर पासवान हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । रैली समाहरणालय गेट से आज़ाद चोोक होते हुए ऍम यू सी सी प्रांगण पहुँच कर समाप्त की गयी । इसमें करीब सैकड़ों छात्र छात्रों ने भाग लिया । इस मौके पर कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राजिक राज , डाटा प्रो के हरिनारायण सिंह सुनील कुमार मिश्रा दिनेश दास राकेश सिंह सरिता कुमारी प्रभाष रंजन अमित अमन वो सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ॥













No comments:
Post a Comment