Sunday, 13 September 2015

यूको आरसेटी में कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन

प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करे | तभी आपका प्रशिक्षण समर्थक होगा | यह बाते सोमवार को यूको आरसेटी में एक माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण के समापन पर  यूको आरसेटी के निदेशक एनपी दीपक ने प्रशिक्षणार्थियो से कही | एक माह तक जिला के हर कोने से आए युवक - युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया | पचास से अधिक युवक - युवतियों ने प्रशिक्षण में शिरकत किया | सोमवार को समापन के मौके पर सभी प्रशिक्षण पा रहे प्रशिक्षणार्थियो ने भी एक माह के समय को साझा किया | वही इस मौके पर सभी को प्रमाण पात्र भी दिया गया | समापन कार्यक्रम में माइक्रो यूनिक कंप्यूटर सेण्टर के निदेशक प्रशिक्षक राज़िक राज ने भी अपने एक माह के प्रशिक्षण का ब्यौरा दिया साथ ही कंप्यूटर की महत्ता पर जानकारी दी | उन्होंने खा की सिर्फ पढ़ लेने से जानकारी नही मिल सकती | इसके लिए अभ्यास करना बहोत जरुरी है | उन्होंने कहा की यूको आरसेटी एक ऐसी जगह है | जहाँ से लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने मुकाम तक पहुँचते है | वही प्रशिक्षक अमिता सिन्हा ने कहा की यूको आर्सेटी सपनो को पंख देता है | आप यहाँ से निपुण होकर बैंक के द्वारा लौन लेकर अपने पैर पर खुद खड़े हो सकते है | वही मौके पर अन्य गणमान्य ने भी अपने विचार प्रकट किये | इस मौके पर एलएलसी पीके चौधरी, प्राचार्य नममिश वत्स, कार्यालय सहायक विद्यानंद सहित अन्य गणमान्य शामिल थे | 








No comments:

Post a Comment