Saturday, 14 September 2013

आज अपने ब्लाग का एक वर्ष पूरा हो गया....






 आज अपने ब्लाग का एक वर्ष पूरा हो गया....


सफलता के एक वर्ष........ आप सभी के सहयोग और प्रोत्साहन की बदौलत " एमयूसीसी बांका" लगातार आगे बढ़ रहा है. सनद् रहे कि 2012 में आज के ही दिन हमने ब्लागिंग कि दुनिया में कदम रखा था. हिन्दी दिवस जैसे पावन दिन से हुई शुरुआत लगातार कामयाबी की ओर कदम बढ़ाती जा रही है. हम लगातार इस प्रयास में रहते हैं कि हमारे पाठकों को हमारे कार्याकलाप की जानकारी मिलती रहे. इन एक वर्षों में हमने काफी उतार-चढ़ाव देखे... लेकिन हमने निरंतरता बनाए रखी. आज हम बांका में अपनी एक अलग पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं. शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृति और खेल-कूद में हमारी सक्रियता सबके सामने है. प्रशासन और मीडिया का भी भरपूर सहयोग हमें मिल रहा है. हमारे निदेशक राजिक राज की मेहनत फलीभूत हो रही है. हमें इस बात पर गर्व है कि हम नेहरु युवा केन्द्र से मान्यता प्राप्त हैं. बांका जिले के विकास के कार्यक्रमों हम लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. यहीं नहीं राष्ट्रीय एकता शिविर जैसे कार्यक्रम का भी सफल आयोजन हमारे खाते में है. आशा है आप सभी का साथ और स्नेह हमें मिलता रहेगा. हम आपको विश्वास दिलाते हैं आपकी भावनाओं का हमेशा ख्याल रखा जाएगा..


No comments:

Post a Comment